{"_id":"5cbd7c55bdec2217210e87a6","slug":"sania-mirza-sister-anam-watch-match-with-mohammad-azharuddin-son-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सानिया मिर्जा की बहन और अजहर के बेटे ने साथ लिया IPL का मजा, वायरल हो रही PHOTOS","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सानिया मिर्जा की बहन और अजहर के बेटे ने साथ लिया IPL का मजा, वायरल हो रही PHOTOS
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
anam and asad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग 2019 में हैदराबाद और कोलकाता के मैच के दौरान सानिया मिर्जा अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ मैच देखती नजर आईं। इस दौरान उनके साथ पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन भी साथ नजर आए। अनम मिर्जा और असदुद्दीन के रिलेशन में होने के चर्चे हैं।
2 of 5
anam and asad
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनम मिर्जा और असदुद्दीन जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब पूर्व क्रिकेटर का बेटा इस फैमिली के साथ नजर आया हो। इससे पहले भी वे कई बार इनके साथ दिख चुके हैं।
3 of 5
asad and anam
खबरों के मुताबिक असद-अनम काफी दिनों जमकर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की एक दूसरे को डेट करते हुए कई तस्वीरें भी सोशल मीडिय पर वायरल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sania-asad-anam
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हाल में असद के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'फैमिली' इसके अलावा असद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अनम और सानिया के साथ कुछ तस्वीरें हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अनम मिर्जा
- फोटो : Bollywood Shaadi
बताते चलें कि पिछले साल अनम ने अपने पति अकबर रशीद के खिलाफ तलाक का केस फाइल किया था। दोनों 18 नवंबर 2016 को ही शादी के बंधन में बंधे थे। अकबर हैदराबाद बेस्ड बिजनेसमैन हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि अनम इस साल ही असद के साथ निकाह कर सकती हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।