फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens IPL BCCI may organize womens IPL in March next year changes in domestic cricket calendar

Women's IPL: बीसीसीआई ने महिला आईपीएल के लिए बनाया खास प्लान, घरेलू क्रिकेट के कैलेंडर में किया बदलाव

Fri, 12 Aug 2022 06:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 12 Aug 2022 06:50 PM IST
सार

2018 से बीसीसीआई आईपीएल के दौरान बीच में महिला टी20 चैलेंज का आयोजन कर रहा है। पहले सीजन में दो टीमों के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया था। अब यह टूर्नामेंट तीन टीमों की प्रतियोगिता बन गई है।

विज्ञापन
Womens IPL BCCI may organize womens IPL in March next year changes in domestic cricket calendar
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मार्च 2023 में पहले महिला आईपीएल के आयोजन को लेकर योजना बनाई है। बोर्ड ने इसे लेकर अपने महिला घरेलू कैलेंडर में बदलाव किया है। आमतौर पर नवंबर से अप्रैल तक चलने वाले महिलाओं के कैलेंडर को छोटा कर दिया है। 2022-23 के लिए सीनियर महिला सीजन अब 11 अक्टूबर को टी20 प्रतियोगिता के साथ शुरू होगा और अगले साल फरवरी में इंटर-जोनल वनडे प्रतियोगिता के साथ समाप्त होगा।
विज्ञापन


2018 से बीसीसीआई आईपीएल के दौरान बीच में महिला टी20 चैलेंज का आयोजन कर रहा है। पहले सीजन में दो टीमों के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला गया था। अब यह टूर्नामेंट तीन टीमों की प्रतियोगिता बन गई है। इसमें कई विदेशी खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं, लेकिन पुरुषों की तर्ज पर एक बड़ी प्रतियोगिता की चर्चा लंबे समय से हो रही है।
विज्ञापन

Womens IPL BCCI may organize womens IPL in March next year changes in domestic cricket calendar
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल फरवरी में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि महिला आईपीएल 2023 में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा था, "हम एक पूर्ण महिला आईपीएल बनाने के लिए तैयार हैं। यह निश्चित रूप से होने जा रहा है। मुझे विश्वास है कि अगले साल यानी 2023 में एक पूर्ण महिला आईपीएल शुरू करने का एक बहुत अच्छा समय होगा। उम्मीद है कि वह पुरुषों के आईपीएल की तरह ही सफल होगी।"

Womens IPL BCCI may organize womens IPL in March next year changes in domestic cricket calendar
बीसीसीआई के सचिव जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली के बाद मई में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पांच या छह टीमों के टूर्नामेंट को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई से बात की थी। तब उन्होंने कहा था, "मैं हितधारकों से मिली प्रतिक्रिया से रोमांचित हूं। आईपीएल की कई मौजूदा टीमों ने पूछताछ की है और महिला आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक होने में रुचि व्यक्त की है।"
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स के मालिकों ने सार्वजनिक रूप से एक महिला आईपीएल टीम के मालिक होने में रुचि व्यक्त की है। नाइट राइडर्स ग्रुप ने भी इसे लेकर अपनी इच्छा व्यक्त की है। महिला सीपीएल का उद्घाटन संस्करण इस साल के अंत में पुरुषों के टूर्नामेंट के साथ चलने वाला है। इसमें तीन टीमें शामिल होंगी। नाइट राइडर्स ग्रुप की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स भी इसमें खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed