फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens Asia Cup T20 Shefali Verma created history in womens T20 cricket scored half century after 21 innings

Women's Asia Cup T20: शेफाली वर्मा ने महिला टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 21 पारियों के बाद लगाया अर्धशतक

Sat, 08 Oct 2022 04:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट (बांग्लादेश) Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Oct 2022 04:22 PM IST
सार

शेफाली ने 21 पारियों के बाद टी20 में अर्धशतक लगाया। पिछली सात पारियों में पांच बार तो वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थीं।  मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में वह अर्धशतक के करीब पहुंची थीं, लेकिन 46 रन बनाकर आउट हो गई थीं।

विज्ञापन
Womens Asia Cup T20 Shefali Verma created history in womens T20 cricket  scored half century after 21 innings
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला एशिया कप में भारतीय टीम ने शनिवार (आठ अक्तूबर) को बांग्लादेश को 59 रन से हरा दिया। यह पांच मैचों में टीम इंडिया की चौथी जीत है। अब इसे अपने आखिरी लीग मुकाबले में 10 अक्तूबर को थाईलैंड का सामना करना है। भारत के लिए इस मैच में ओपनर शेफाली वर्मा ने 55 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दौरान एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


शेफाली महिला टी20 क्रिकेट में एक हजार रन पूरे करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं। खराब फॉर्म के कारण प्लेइंग-11 से कुछ मैचों के लिए बाहर रहने वाली शेफाली ने शानदार वापसी की। उन्होंने 44 गेंदों पर 55 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 125 का रहा। शेफाली ने 21 पारियों के बाद टी20 में अर्धशतक लगाया। पिछली सात पारियों में पांच बार तो वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थीं।  मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में वह अर्धशतक के करीब पहुंची थीं, लेकिन 46 रन बनाकर आउट हो गई थीं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND-W vs BAN-W T20 Live: भारत ने बांग्लादेश को 59 रन से हराया, टूर्नामेंट में चौथी जीत हासिल की

हरमनप्रीत की जगह मंधाना ने की कप्तानी
मैच की बात करें तो हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना ने कप्तानी की। हरमन इस मैच में नहीं खेलीं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली और स्मृति ने पहले विकेट के लिए 12 ओवरों में 96 रन जोड़ दिए। मंधाना तीन रन से अर्धसतक से चूक गईं। वह 38 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने छह चौके लगाए। उनके बाद शेफाली वर्मा भी आउट हो गईं। भारत के दो विकेट पर 114 रन पर गिर गए थे।

जेमिमा ने टीम इंडिया को 150 के पार पहुंचाया
यहां से टीम के पास बड़े स्कोर तक पहुंचने का अवसर था, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण भारत 20 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन ही बना सका। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 24 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। उन्होंने चार चौके लगाए। दीप्ति शर्मा ने पांच गेंद पर 10 रन बनाए। ऋचा घोष चार रन बनाकर और किरण नवगिरे खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गईं। पूजा वस्त्राकर ने नाबाद एक रन बनाए। बांग्लादेश के लिए रूमाना अहमद ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: एशिया कप में भारत की पहली हार, पाकिस्तान के खिलाफ पांच साल बाद टी20 में हारी टीम इंडिया
विज्ञापन

शेफाली ने गेंदबाजी में भी किया कमाल
160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 100 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 36 और फरजाना हक ने 30 रन बनाए। मुर्शिदा खातून ने 21 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। भारत के लिए दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। रेणुका सिंह और स्नेह राणा को एक-एक सफलता मिली। टीम इंडिया पांच मैचों में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed