फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Womens Asia Cup 2022: PM Modi congratulates Team India on winning the Asia Cup, Virat Kohli also posted

Women's Asia Cup: एशिया कप जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई, सचिन-कोहली ने भी किया पोस्ट

Sat, 15 Oct 2022 06:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 15 Oct 2022 06:53 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम ने जीत हासिल कर फैन्स को जश्न मनाने का मौका दिया है। भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।

विज्ञापन
Womens Asia Cup 2022: PM Modi congratulates Team India on winning the Asia Cup, Virat Kohli also posted
भारतीय महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर सातवीं बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत से पूरे भारत में जश्न का माहौल है। दरअसल, पिछले महीने ही भारत की पुरुष टीम एशिया कप सुपर फोर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। ऐसे में महिला टीम ने जीत हासिल कर फैन्स को जश्न मनाने का मौका दिया है। भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर लिखा- हमारी महिला क्रिकेट टीम हमें अपने धैर्य और निपुणता से हमेशा गौरवान्वित करती है। महिला एशिया कप जीतने पर टीम को बधाई। उन्होंने उत्कृष्ट कौशल और टीम वर्क दिखाया है। खिलाड़ियों को उनके आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीसीसीसीआई सचिव जय शाह और भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने भी विमेंस टीम इंडिया को बधाई दी है। जय शाह ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- हम चैंपियन बन गए! महिला एशिया कप में क्या कमाल का प्रदर्शन किया है हमारी टीम ने। शानदार प्रदर्शन करने के लिए कप्तान हरमनप्रीत समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं। फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने दर्शाया की हमारी टीम कितनी शानदार है और खिलाड़ियों के पास क्लास है।
विज्ञापन

वहीं, विराट कोहली ने लिखा- भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। काफी आगे जाना है। विराट फिलहाल पुरुष टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहीं, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- हम एक बार फिर एशिया कप जीत गए। मैं रिकॉर्ड सातवीं बार एशिया कप जीतने के लिए हमारी महिला टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा- इस जीत का श्रेय हमें गेंदबाजों को देना चाहिए और पहली गेंद से फील्डिंग यूनिट ने बहुत अच्छा काम किया। हम उन्हें आसानी से रन नहीं देना चाहते थे क्योंकि हर गेंद महत्वपूर्ण है। जिस तरह से हमने प्रदर्शन किया उस पर हमें गर्व है। आपको विकेट को पढ़ना होगा और उसी के अनुसार फील्डिंग करनी होगी। हमने वह काम बहुत अच्छे से किया और उसी के अनुसार फील्डिंग सजाया। इससे हमें वास्तव में मदद मिली। हम स्कोरबोर्ड को नहीं देख रहे थे और हम केवल अपने लिए छोटे लक्ष्य पर नजर बनाए हुए थे। यह सब अच्छा काम कर गया।


हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना

भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सातवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। बांग्लादेश के सिलहट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 65 रन ही बना सकी।

जवाब में भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से पहले रेणुका सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। इसके बाद स्मृति मंधाना ने नाबाद 51 रन बनाकर मैच जिता दिया। इस तरह महिलाओं ने भारत की पुरुष टीम को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ सुपर-फोर में मिली हार का बदला भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed