{"_id":"5bf77573bdec2241cc617ba7","slug":"women-world-t-20-australia-reaches-in-final-after-defeating-west-indies-in-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टी-20: वेस्टइंडीज से बदला पूरा कर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 71 रन से जीता सेमीफाइनल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड टी-20: वेस्टइंडीज से बदला पूरा कर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया, 71 रन से जीता सेमीफाइनल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
महिला टी-20 वर्ल्ड कप में अजेय रहने वाली भारतीय टीम को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले सेमीफाइनल में हारकर मेजबान टीम भी बाहर हो गई।
विज्ञापन
गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को 71 रन से हराकर महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज से मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
Just moments after helping guide Australia to a fifth successive #WT20 Final, @ElyseVillani and Sophie Molineux had @CollingwoodFC on their minds 😂⚫⚪ pic.twitter.com/NTfPnslbOr
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 23, 2018
विज्ञापन
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। इस लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम हासिल नहीं कर पाई और 71 रन पर ही सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा पाई। एलीसा हेली सर्वाधिक 46 रन बनाए। इसके अलावा, कप्तान मेग लानिंग (31) और रेचेल हेनस (25) ने अहम योगदान दिया। हेनस नाबाद रहीं।
वेस्टइंडीज के लिए शकीरा सेलमन, कप्तान स्टेफनी टेलर, हैली मैथ्यूज, एफी फेचर और डेंड्रा डोटिन को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
Heartbreak for the @windieswomen after missing out on the #WT20 final 💔#WIvAUS #WatchThis pic.twitter.com/F88aDSXXcT
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 23, 2018
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के आगे असहाय देखा गया। कप्तान स्टेफनी (16) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई और 71 रन पर ही मौजूदा विजेता टीम की पारी ढेर हो गई।
वेस्टइंडीज को 71 रन पर ढेर करने में ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पैरी, डेलिसा किमिंस और एश्ले गार्डनर ने अहम भूमिका निभाई। तीनों ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा, मेगन स्कट, सोफी मोलिनेक्स और जॉर्जिया वारेहाम को एक-एक सफलता मिली।