फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women World T 20: Australia beat South Africa in semi final, Final with Indian on 8 March

Women World T20: छठी बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत से 8 मार्च को होगी टक्कर

Fri, 06 Mar 2020 10:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 06 Mar 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Women World T 20: Australia beat South Africa in semi final, Final with Indian on 8 March
भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : पीटीआई

सर्वाधिक चार बार की चैंपियन और गतविजेता ऑस्ट्रेलिया महिला टी-20 विश्व के फाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है, जहां उसका सामना 8 मार्च को पहली बार फाइनल पहुंची भारतीय टीम से होगा। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पांच मार्च यानी गुरुवार को हुए दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को एक करीबी मुकाबले में पांच रन से मात दी। वर्षा बाधित इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्ला थमाया। कप्तान मैग लेनिंग की जुझारू पारी (49 गेंदों में 49 रन) के बूते ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर्स में 134/5 का स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन

 

13 ओवर में मिला 98 रन का लक्ष्य

Women World T 20: Australia beat South Africa in semi final, Final with Indian on 8 March
लॉरा वोलवार्ड - फोटो : ICC

इसके पहले कि दक्षिण अफ्रीकी पारी शुरू होती, एक बार फिर बादल आफत बनकर बरस पड़े। डकवर्थ लुईस के आधार पर प्रोटियाज टीम को 13 ओवर में 98 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसका दक्षिण अफ्रीका ने डटकर सामना किया। विकेट जरूर लगातार अंतराल में गिरते गए, लेकिन रनगति नहीं थमी। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी, लेकिन लॉरा वोलवार्ड की 27 गेंदों में 41 रन की नाबाद पारी भी दक्षिण अफ्रीका की हार नहीं टाल पाई और ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी और सर्वाधिक छठी बार फाइनल में पहुंच गया। कंगारूओं के लिए मेगन स्कट ने तीन ओवर में 17 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मैच खेले ही फाइनल में पहुंचा भारत

Women World T 20: Australia beat South Africa in semi final, Final with Indian on 8 March
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को बिना मैच शुरू हुए ही विजेता घोषित कर दिया गया। दरअसल, 5 मार्च को सुबह से ही लगातार बारिश हो रही थी, जिस वजह से पहला सेमीफाइनल शुरू ही नहीं हो पाया और बिना टॉस के ही इसे रद्द करना पड़ा। ICC के नियमों के मुताबिक खराब मौसम के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में जिस टीम के पास ज्यादा पॉइंट और बेहतर रनरेट होता उसे विजेता घोषित कर दिया जाता और हुआ भी यही। भारतीय टीम जहां ग्रुप ए में टॉप पर रहने के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी तो इंग्लिश महिलाएं ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर रहीं थीं, इस आधार पर भारत पहली बार महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा और इंग्लैंड को मायूसी हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed