{"_id":"69f5edcb19762554f20deffc","slug":"women-t20-world-cup-2026-india-squad-difference-from-odi-world-cup-harleen-pratika-ruled-out-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 World Cup Squad: विश्व चैंपियन टीम से कितना बदला भारत का स्क्वॉड? हरलीन-प्रतिका जैसे नाम बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 World Cup Squad: विश्व चैंपियन टीम से कितना बदला भारत का स्क्वॉड? हरलीन-प्रतिका जैसे नाम बाहर
Sat, 02 May 2026 05:58 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 02 May 2026 05:58 PM IST
सार
महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक कामयाबी के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजर टी20 प्रारू में भी विश्व चैंपियन बनने पर है। महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतने वाली टीम के आधार पर महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुने गए स्क्वॉड में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
प्रतिका रावल-हरलीन देओल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का शनिवार को एलान हो गया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम 14 जून से पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बता दें कि, भारतीय टीम ने पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। अब महिला टीम की नजर अपनी पहली टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर है।
विज्ञापन
टीम में क्या-क्या बदलाव?
महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक कामयाबी के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजर टी20 प्रारू में भी विश्व चैंपियन बनने पर है। महिला वनडे विश्व कप 2025 जीतने वाली टीम के आधार पर महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुने गए स्क्वॉड में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

वनडे विश्व विजेता टीम बनाम टी20 स्क्वॉड: क्या बदला?
2025 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम से इस बार कई चेहरे बाहर हुए हैं, जबकि कुछ नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
ये खिलाड़ी हुए बाहर
वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम के चार अहम सदस्य टी20 स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके। इनमें प्रतिका रावल, हरलीन देओल, अमनजोत कौर (चोट के कारण बाहर) और स्नेह राणा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का बाहर होना इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन टी20 प्रारूप के हिसाब से नए कॉम्बिनेशन पर काम कर रहा है।
नए और खास शामिल खिलाड़ी

- टी20 विश्व कप स्क्वॉड में कुछ नए नाम चर्चा में हैं।
- नंदिनी शर्मा - अनकैप्ड मीडियम पेसर, जिन्होंने घरेलू और डब्ल्यूपीएल में शानदार प्रदर्शन किया।
- भारती फुलमाली - नई प्रतिभा के तौर पर शामिल।
- यास्तिका भाटिया - विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में वापसी।
किन खिलाड़ियों पर बरकरार रहा भरोसा?
कोर टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। आइये जानते हैं...
कोर टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। आइये जानते हैं...
- दीप्ति शर्मा
- जेमिमा रोड्रिग्स
- रेणुका सिंह ठाकुर
- अरुंधति रेड्डी
- ऋचा घोष
- राधा यादव
- श्री चरणी
- क्रांति गौड़
- इससे साफ है कि टीम की रीढ़ को बरकरार रखते हुए सिर्फ जरूरत के हिसाब से बदलाव किए गए हैं।
क्या कहता है यह बदलाव?
- टी20 और वनडे क्रिकेट के अलग-अलग स्वभाव को देखते हुए चयनकर्ताओं ने रणनीतिक बदलाव किए हैं।
- अधिक ऑलराउंड और तेज गेंदबाजी विकल्प शामिल किए गए।
- युवा खिलाड़ियों को मौका देकर टीम को फ्यूचर-रेडी बनाने की कोशिश।
- इंजरी फैक्टर (जैसे अमनजोत कौर) ने भी चयन को प्रभावित किया।
विश्व विजेता भारतीय टीम से टी20 विश्व कप का स्क्वॉड कितना बदल गया है, आइये जानते हैं...
महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, स्नेह राणा।
महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।