{"_id":"68b9c3fef58dd7bf56004cf2","slug":"women-s-world-cup-tickets-for-league-matches-are-low-priced-shreya-ghosal-to-perform-in-opening-ceremony-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup: उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगी श्रेया घोषाल, महज इतनी कम कीमत पर प्रशंसक देख सकेंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup: उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगी श्रेया घोषाल, महज इतनी कम कीमत पर प्रशंसक देख सकेंगे मैच
Thu, 04 Sep 2025 10:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:23 PM IST
सार
आईसीसी ने बताया कि 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले महिला विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले श्रेया प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women-X
विस्तार
महिला विश्व कप के उद्घाटन समारोह में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल प्रस्तुति देंगी। आईसीसी ने बताया कि 30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले महिला विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले श्रेया प्रस्तुति देंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए टिकटें काफी कम रखी गई हैं और फैंस सिर्फ 100 रुपये में मुकाबला देख सकेंगे।
पहले चरण में भारत में सभी लीग मैचों के टिकटों की कीमत केवल 100 रुपये है। टिकटों के अनुकूल मूल्य निर्धारण का उद्देश्य खचाखच भरे स्टेडियम और उत्साही दर्शकों की भीड़ सुनिश्चित करना है क्योंकि महिलाओं का खेल लगातार लोकप्रियता और वैश्विक आकर्षण बढ़ा रहा है। प्रशंसक दूसरे चरण (सभी लीग मैचों के लिए) के लिए भी दिलचस्पी दर्ज करा सकते हैं जिसके लिए टिकटों की बिक्री मंगलवार नौ सितंबर से शुरू होगी।
आईसीसी ने उद्घाटन समारोह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बॉलीवुड की प्रमुख पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल एक लाइव प्रस्तुति देंगी जो वैश्विक मंच पर महिला क्रिकेट की ऊर्जा, उत्साह और एकता का जश्न मनाएगा। श्रेया घोषाल ने टूर्नामेंट का आधिकारिक गान ‘ब्रिंग इट होम’ भी रिकॉर्ड किया है।