{"_id":"68ba9694dc518a80220d4c60","slug":"women-s-world-cup-australian-team-announced-for-the-world-cup-molineux-wareham-returns-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's ODI World Cup: महिला वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, मोलिनक्स और वेयरहैम की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's ODI World Cup: महिला वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, मोलिनक्स और वेयरहैम की वापसी
Fri, 05 Sep 2025 01:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:23 PM IST
सार
सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है और आगामी प्रतियोगिता में भी वह अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम
- फोटो : Cricket Australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को आगामी महिला वनडे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली की अगुआई में महिला वनडे विश्व कप में उतरेगी। बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनक्स और ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहैम ने चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी की है।
सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है और आगामी प्रतियोगिता में भी वह अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से दो नवंबर तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित की जाएगी।

After a nine-month injury lay-off, the first game Sophie Molineux could return in is right before Australia's World Cup opener against New Zealand.
विज्ञापन विज्ञापन
The star allrounder is confident she'll hit the ground running: https://t.co/ChgXt8Ag3O pic.twitter.com/5L0eJrR47M — cricket.com.au (@cricketcomau) September 5, 2025
चोट से उबरकर वापसी करने में सफल रहीं ये खिलाड़ी
विक्टोरिया की स्पिनर मोलिनक्स घुटने की चोट के कारण जनवरी से ही बाहर थीं। वह हालांकि 14 से 20 सितंबर तक भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगी। डार्सी ब्राउन (क्वाड) और जॉर्जिया वेयरहैम (ग्रोइन) भी अपनी हाल की चोटों से उबरकर टीम में वापसी करने में सफल रहीं।

10 खिलाड़ी 2022 में खेले गए टूर्नामेंट का हिस्सा थीं
ऑस्ट्रेलिया की टीम में 10 ऐसी खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 2022 में खेले गए पिछले टूर्नामेंट का भी हिस्सा थीं। इस टीम में एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा और एश्ले गार्डनर जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान एक अक्तूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगा।

वनडे विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।