फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's T20 WC Semi-final Aus W vs NZ W Know playing 11 score pitch report weather forecast stats records

AUS W vs SA W: आठवीं बार फाइनल में प्रवेश के लिए ऑस्ट्रेलिया लगाएगी जोर, सेमीफाइनल में द. अफ्रीका से सामना

Wed, 16 Oct 2024 04:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 16 Oct 2024 04:16 PM IST
सार

आंकड़ों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका टीम आस्ट्रेलिया के आगे कहीं नहीं ठहरती। आस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ 10 महिला टी20 मैचों में से नौ जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने एकमात्र जीत जनवरी में दर्ज की।

विज्ञापन
Women's T20 WC Semi-final Aus W vs NZ W Know playing 11 score pitch report weather forecast stats records
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला टी20 विश्व कप 2024 का रोमांच धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। गुरुवार से सेमीफाइनल की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें फाइनल के लिए जोर लगाएंगी। 
विज्ञापन

सभी नौ संस्करणों में सेमीफाइनल खेल चुकी ऑस्ट्रेलिया
आठवीं बार फाइनल में प्रवेश की कोशिश में जुटी आस्ट्रेलियाई टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पलड़ा भारी है। आस्ट्रेलिया 2009 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में सभी नौ संस्करणों में सेमीफाइनल खेल चुका है। छह बार की चैंपियन टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। दोनों के बीच 2023 सत्र का फाइनल खेला गया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों के हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
आंकड़ों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका टीम आस्ट्रेलिया के आगे कहीं नहीं ठहरती। आस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ 10 महिला टी20 मैचों में से नौ जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने एकमात्र जीत जनवरी में दर्ज की। महिला टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया ने इस टीम के खिलाफ सातों मुकाबले जीते हैं। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी में है दम
मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम का कोर ग्रुप बरसों से साथ खेल रहा है, सिर्फ मेग लानिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। बाकी सभी दस खिलाड़ियों ने 2023 का फाइनल खेला था। एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगा शट, एश्ले गार्डनर के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। दुबई के धीमे विकेट पर आस्ट्रेलिया की ताकत उसकी बल्लेबाजी की गहराई साबित हुई है। फीबी लिचफील्ड और अनाबेल सदरलैंड आक्रामक बल्लेबाजी में माहिर हैं।

लौरा वोल्वार्ट के सामने बड़ी चुनौती
दक्षिण अफ्रीका की ताकत उसकी स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा है जो अभी तक चार ग्रुप लीग मैचों में दस विकेट ले चुकी है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट, सलामी बल्लेबाज तजनीम ब्रिट्ज और अनुभवी मियानो काप सभी मैच विनर हैं। लेकिन इस बार सामना हीली एंड कंपनी से है और दक्षिण अफ्रीकी खेमा दुआ कर रहा होगा कि इस बार वे सारे मिथक तोड़कर जीत दर्ज करेंगे।

महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं...
ऑस्ट्रेलिया:
एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन स्कट, एनाबेल सदरलैंड, हीथर ग्राहम, जॉर्जिया वेयरहैम।

दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, तजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डार्कसन, माइक डी राइडर, अयांदा ह्लुबी, सिनेलो जाफ्टा, मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, नॉनकुलुलेको म्लाबा, सेशनी नायडू, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed