फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Women's Premier League mega auction window details and retention rules ahead of upcoming WPL season

WPL Mega Auction: इस महीने हो सकती है WPL की मेगा नीलामी, फ्रेंचाइजी सिर्फ इतने खिलाड़ियों को कर सकेंगी रिटेन

Fri, 10 Oct 2025 02:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Oct 2025 02:36 PM IST
सार

WPL Mega Auction: डब्ल्यूपीएल ने सभी फ्रेंचाइजी को भेजे ई-मेल में बताया है कि प्रत्येक टीमें अधिकतम तीन कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, अधिकतम दो विदेशी और अधिकतम दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी।

विज्ञापन
Women's Premier League mega auction window details and retention rules ahead of upcoming WPL season
डब्ल्यूपीएल - फोटो : ANI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अगले सत्र की तैयारी शुरू हो चुकी है। डब्ल्यूपीएल के 2026 सीजन से पहले मेगा नीलामी होनी है और बताया जा रहा है कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, रिटेंशन घोषित करने की अंतिम तिथि पांच नवंबर है जिसके बारे में सभी टीमों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, नीलामी के लिए संभावित विंडो 25 से 29 नवंबर है। 
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल ने बताए नियम 
डब्ल्यूपीएल ने सभी फ्रेंचाइजी को भेजे ई-मेल में बताया है कि प्रत्येक टीमें अधिकतम तीन कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, अधिकतम दो विदेशी और अधिकतम दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। अगर फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला लेती है तो इसमें उन्हें एक भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी को रखना अनिवार्य होगा। डब्ल्यूपीएल ने पहली बार फ्रेंचाइजी को नीलामी में राइट-टू-मैच (आरटीएम) विकल्प रखने की अनुमति देने का भी फैसला किया है ताकि 2025 में उनके टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी को वापस खरीदा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल ने नीलामी के लिए 15 करोड़ रुपये का नीलामी पर्स रखने का फैसला किया है और रिटेंशन स्लैब के लिए दिशानिर्देश मूल्य सूचीबद्ध किए हैं। सूचीबद्ध स्लैब इस प्रकार हैं:
3.5 करोड़ रुपये - खिलाड़ी 1
2.5 करोड़ रुपये - खिलाड़ी 2
1.75 करोड़ रुपये - खिलाड़ी 3
1 करोड़ रुपये - खिलाड़ी 4
50 लाख रुपये - खिलाड़ी 5
विज्ञापन

आरटीएम के नियम 
अगर कोई फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसके पर्स से 9.25 करोड़ रुपये काटे जाएंगे। चार खिलाड़ियों के लिए 8.75 करोड़ रुपये, तीन के लिए 7.75 करोड़ रुपये, दो के लिए 6 करोड़ रुपये और एक के लिए 3.5 करोड़ रुपये घटाए जाएंगे। फ्रेंचाइजी अधिकतम पांच आरटीएम का उपयोग कर सकती है, लेकिन अगर उसने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है तो आरटीएम विकल्प उपलब्ध नहीं रहेगा। चार खिलाड़ियों के रिटेंशन पर एक आरटीएम, तीन पर दो आरटीएम, दो पर तीन आरटीएम और एक खिलाड़ी रिटेन करने पर चार आरटीएम उपलब्ध होंगे।

डब्ल्यूपीएल ने यह भी स्पष्ट किया है कि टीमें रिटेंशन स्लैब्स में सूचीबद्ध गाइडलाइन कीमत से अलग राशि पर भी खिलाड़ियों से बातचीत कर सकती हैं, लेकिन अगर वास्तविक भुगतान स्लैब से अधिक हुआ तो अतिरिक्त राशि नीलामी पर्स से काटी जाएगी। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के लिए न्यूनतम राशि 50 लाख रुपये तय की गई है, लेकिन टीम और खिलाड़ी के बीच आपसी सहमति के अनुसार यह राशि बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed