फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   women IPL Indian cricketer Smriti Mandhana on women IPL said Can start with six teams this will help in improving bench strength

सुझाव: महिला आईपीएल पर बोलीं मंधाना, कहा- छह टीमों से हो सकती है लीग की शुरुआत

Thu, 19 Aug 2021 10:48 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 19 Aug 2021 10:48 AM IST
सार

भारत की स्टार महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला आईपीएल को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि छह टीमों से लीग की शुरुआत की जा सकती है। उनके मुताबिक इससे बेंच स्ट्रेंथ सुधारने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
women IPL Indian cricketer Smriti Mandhana on women IPL said Can start with six teams this will help in improving bench strength
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का कहना है कि छह टीमों से महिलाओं की आईपीएल शुरू की जा सकती है। इसके लिए देश के क्रिकेट में काफी गहराई मौजूद है। इससे राष्ट्रीय टीम के लिए ‘बेंच स्ट्रेंथ’सुधारने में मदद मिल सकती है। आईपीएल के आने के बाद पुरुषों के क्रिकेट में घरेलू खिलाड़ियों के खेल के स्तर में काफी सुधार हुआ है। ऐसा ही महिलाओं के क्रिकेट में भी हो सकता है। 

विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने कहा,‘पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए खेलने के लिए एक समान ही राज्य हैं। इसलिए जब पुरुषों का आईपीएल शुरू हुआ तो तब भी इतनी ही संख्या में राज्य थे। लेकिन साल दर साल खिलाड़ियों के खेल का स्तर बढ़ता ही गया। आज जो आईपीएल है, यह 10 या 11 साल पहले भी ऐसा ही था। मुझे लगता है कि महिलाओं के क्रिकेट के लिए भी यह समान ही है। हमारे पास क्रिकेट खेलने वाली उतनी ही खिलाड़ी हैं। अभी मुझे लगता है कि हम पांच या छह टीमों से अच्छी शुरुआत कर सकते हैं और शायद एक या दो साल में इसे आठ टीमों का कर सकते हैं। लेकिन जब तक हम इसे शुरू नहीं करते तब तक हम जान नही पाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में बढ़ सकती हैं टीमें 

मंधाना ने कहा,‘पांच-छह टीमों से हम शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन आठ टीमों के बारे में मैं निश्चित नहीं हूं कि यह कैसे होगी। लेकिन मुझे लगता है कि हमें पांच या छह टीमों से शुरू करने की जरूरत है ताकि हम जल्द ही आठ टीमों तक पहुंच सकें। मुझे लगता है कि जब तक हम शुरुआत नहीं करते, तब तक हम अपनी खिलाड़ियों को अलग तरह के स्तर तक पहुंचने के लिए ‘एक्सपोजर’ नहीं दे पाएंगे। मैं चार साल पहले बिग बैश लीग में खेली थी और अब उनके खेल का स्तर काफी अलग है। आप क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में देख सकते हो, जहां उनकी 40 से 50 खिलाड़ी किसी भी दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। इसलिए मैं सचमुच चाहती हूं कि भारतीय क्रिकेट में ऐसा हो। मुझे लगता है कि आईपीएल इसमें बड़ी भूमिका अदा कर पाएगा।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए तीन टीमों का चैलेंजर 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस समय महिलाओं के लिए सिर्फ एक टी20 चैलेंजर आयोजित करता है। इसमें तीन टीमें, ट्रेलब्लेजर्स, सुपरनोवाज और वेलोसिटी, भाग लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed