फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   women india won again

श्रीलंका को हराकर भारतीय टीम की लगातार दूसरी क्लीन स्वीप

Fri, 26 Feb 2016 01:21 PM IST
Updated Fri, 26 Feb 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
women india won again

श्रीलंका को हराकर भारतीय महिला टीम ने बुलंदी के नए झंडे गाड़ दिए। टीम लगातार दूसरी बार क्लीन स्वीप कर चुकी है। शुक्रवार को तीसरे और सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में भारत ने 37 गेंद रहते और 9 विकेट से मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 89 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में उत्तराखंड अल्मोड़ा की एकता बिष्ट ने सिर्फ 17 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके। जबकि अनुजा पाटिल को 2, वहीं निरंजना और राजेश्वरी गायकवाड़ को एक-एक सफलता मिली।

विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए 12 ताबड़तोड़ चौके

women india won again

भारतीय गेंदबाजों के करिश्माई प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने ‌कमाल दिखाया। रांची में हुए इस मुकाबले में वेल्लास्वामी वनिता ने स्मृति मंदान के साथ पहले विकेट के लिए 64 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की।

वनिता ने 25 गेंदों में 35 रनों की आतिशी पारी खेली। टीम को जीत स्मृति (43) और वेदा कृष्‍णमूर्ति (13) की नाबाद पारियों ने दिलाई। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका को वनडे में भी क्लीन स्वीप कर चुकी है। भारतीय टीम की पिछले 13 टी-20 मैचों में यह 10वीं जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed