फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WIvIRE: Evin Lewis hits century as Windies cricket sweep Ireland cricket team

WIvIRE: एविन लुईस ने फिर दिखाया दम, 96 गेंदों में ठोका शतक, आयरलैंड का सूपड़ा साफ

Mon, 13 Jan 2020 01:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 13 Jan 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
WIvIRE: Evin Lewis hits century as Windies cricket sweep Ireland cricket team
कीरोन पोलार्ड - फोटो : पीटीआई

एविन लुईस के धमाकेदार शतक से वेस्टइंडीज ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में आयरलैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। लुईस ने 97 गेंद में छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 102 रन की पारी खेली, जिससे वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत 47 ओवर में 197 रन के संशोधित लक्ष्य को 36.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन


लुईस ने 41 गेंद में अर्धशतक और 96 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने ब्रेंडन किंग (43 गेंद में 38 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी करके टीम की आसान जीत की नींव रखी। लुईस शतक पूरा करने के तुरंत बाद क्रेग यंग की गेंद पर केविन ओब्रायन को कैच दे बैठे। वेस्टइंडीज हालांकि तब लक्ष्य से सिर्फ पांच रन पीछे था जिसे बारिश के कारण संक्षिप्त विलंब के बाद संशोधित किया गया था।
विज्ञापन


मध्मक्रम में निकोलस पूरन ने एक और उम्दा पारी खेलते हुए 44 गेंद में नाबाद 43 रन बनाए, इससे पहले लेग स्पिनर हेडन वाल्श ने 36 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे आयरलैंड की टीम 49.1 ओवर में 203 रन पर सिमट गई। टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज ओशेन थामस ने भी 41 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरलैंड की ओर से कप्तान एंडी बालबर्नी ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। बालबर्नी ने अपने नौवें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक के दौरान छह चौके और दो छक्के मारे। एंडी मैकब्राइन ने 25 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed