फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WIvIND: Kuldeep yadav and Ishant sharma shows Strength and Claims for first test vs West Indies

WIvIND: पहले टेस्ट के लिए कुलदीप ने ठोका दावा, इशांत शर्मा की भी दिखा दम

Mon, 19 Aug 2019 03:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 19 Aug 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
WIvIND: Kuldeep yadav and Ishant sharma shows Strength and Claims for first test vs West Indies
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की पहले स्पैल की तूफानी गेंदबाजी और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन से भारत ने वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच के दूसरे दिन भी अपना दबदबा बनाए रखा।

विज्ञापन


भारत ने सुबह अपनी पहली पारी पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 297 रन पर समाप्त घोषित कर दी और इसके बाद वेस्टइंडीज 'ए' को 56.1 ओवर में 181 रन पर समेट दिया। इशांत ने 21 रन देकर तीन, उमेश यादव ने 19 रन देकर तीन और कुलदीप ने 35 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली पारी में गेंदबाजी नहीं की। पहली पारी में 116 रन की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 84 रन बनाकर अपनी बढ़त 200 रन पर पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमा विहारी (नाबाद 48) अपने पूरे प्रवाह में दिखे जबकि पारी का आगाज करने के लिए भेजे गए कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 20) संघर्ष करते हुए नजर आए। मयंक अग्रवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। दूसरा दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा।

इशांत ने शुरू से ही सही लेंथ पकड़ ली थी। उन्होंने अपने पहले स्पैल में जेरेमी सोलोजानो (नौ) और ब्रैंडन किंग (चार) को पवेलियन भेजा। इस बीच जसप्रीत बुमराह ने भी 11 ओवर किए। उमेश यादव टेस्ट टीम के लिए शीर्ष तीन गेंदबाजों में शामिल नहीं है, लेकिन उन्होंने भी कैरेबियाई टीम का मध्यक्रम झकझोरा।

इस प्रदर्शन के बावजूद अगर भारत पहले टेस्ट मैच में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो बुमराह, शमी और इशांत के रहते हुए उमेश को अंतिम एकादश में मौका मिलना मुश्किल है। जहां तक कुलदीप की बात है तो तीन विकेट लेने से उन्होंने अपना दावा मजबूत कर दिया है।

अगर भारत दो स्पिनरों के साथ खेलता है तो उनको जगह मिलना तय है। भारत जब दोबारा बल्लेबाजी के लिये उतरा तो टीम प्रबंधन ने रहाणे को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने का सही फैसला किया लेकिन 35 ओवर के दौरान वह संघर्ष ही करते रहे। रहाणे ने अब तक 95 गेंदों का सामना किया है।


दूसरी तरफ विहारी को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अब तक अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया है। सलामी बल्लेबाज अग्रवाल ने हालांकि तेज गेंदबाज रोमेरियो शेफर्ड की गेंद पर विकेटकीपर जेहमार हैमिल्टन को कैच दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed