{"_id":"5ef36a49765b39198b3da9c0","slug":"wisden-india-poll-rahul-dravid-beats-sachin-tendulkar-to-become-greatest-indian-test-batsman","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजडन: सचिन तेंदुलकर नहीं राहुल द्रविड़ हैं बीते 50 साल में टेस्ट में भारत के बेस्ट बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजडन: सचिन तेंदुलकर नहीं राहुल द्रविड़ हैं बीते 50 साल में टेस्ट में भारत के बेस्ट बल्लेबाज
Wed, 24 Jun 2020 09:07 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:07 PM IST
सार
पोल के शुरुआती दौर में सुनील गावसकर और विराट कोहली को भी शामिल किया गया था। तेंदुलकर ने जहां विराट को पछाड़ा तो सुनील गावसकर से ज्यादा लोगों ने द्रविड़ को पसंद किया..
विज्ञापन
विस्तार
विजडन इंडिया ने बीते दिनों एक ऑनलाइन पोल में पूछा था कि सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बीच में कौन बीते 50 साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट बल्लेबाज हैं? मुकाबला कड़ा था क्योंकि हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि विश्व भर में दोनों क्रिकेटर्स के करोड़ों चाहने वाले हैं। मगर आखिरी में द्रविड़ को सचिन से ज्यादा वोट मिले और इस तरह वह बीते 50 साल में बेहतर भारतीय टेस्ट बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ पोल के शुरुआती दौर में सचिन से पिछड़ रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे वह आगे निकल गए। इस पोल में कुल 11400 लोगों ने वोटिंग की। राहुल द्रविड़ को 52 और सचिन तेंदुलकर को 48 फीसदी वोट मिले।
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन सचिन तेंदुकर के नाम है, उन्होंने 15921 रन बनाए। राहुल द्रविड़ के नाम 13288 रन हैं। गावसकर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे, उन्होंने 10122 रन बनाए।
विज्ञापन