फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wisden Almanack Virat Kohli named ODI cricketer of the 2010s Ben stokes declared the cricketer of the year for a second successive time

सम्मान: विराट बीते दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, स्टोक्स लगातार दूसरी बार साल के बेस्ट खिलाड़ी

Thu, 15 Apr 2021 02:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 15 Apr 2021 02:13 PM IST
सार

  • सचिन तेंदुलकर 90s के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर घोषित
  • कपिल देव 80s के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए
  • स्टोक्स लगातार दूसरे साल वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर
  • ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर
  • वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर

विज्ञापन
Wisden Almanack Virat Kohli named ODI cricketer of the 2010s Ben stokes declared the cricketer of the year for a second successive time
साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजडन अलमैनाक ने 2010 वाले दशक का सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय क्रिकेट चुना है जबकि इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स को लगातार दूसरे साल 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर' चुना गया।

विज्ञापन


32 वर्ष के कोहली ने अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार कोहली ने 254 वनडे में 12169 रन बनाए हैं। विश्व कप 2011 विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे कोहली ने दस साल में 11000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 42 शतक शामिल हैं।
विज्ञापन

 

विजडन ने कहा, 'पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की 50वीं सालगिरह पर हर दशक से पांच वनडे क्रिकेटरों को चुना गया है। 1971 से 2021 के बीच हर दशक के लिए एक सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। कोहली को 2010 वाले दशक के लिए चुना गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर को नब्बे के दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। तेंदुलकर ने 1998 में नौ वनडे शतक जमाए थे। भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को अस्सी के दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। कपिल की कप्तानी में भारत ने 1983 विश्व कप जीता था, उन्होंने उस दशक में सर्वाधिक विकेट लिए और सबसे अधिक स्ट्राइक रेट से एक हजार से अधिक रन बनाए।


स्टोक्स को लगातार दूसरे साल वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया, उन्होंने बीते साल 58 मैचों में 641 टेस्ट रन बनाये जबकि 19 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड को सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed