फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will Young Becomes Fourth New Zealand Batsman to Score a Century in Champions Trophy Pak vs NZ

Champions Trophy: विल यंग- टॉम लाथम ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़े शतक, न्यूजीलैंड के लिए इस विशेष सूची में शामिल

Wed, 19 Feb 2025 06:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Feb 2025 06:02 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 107 गेंदों पर शतक जड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह पहला ही मैच है और शुरुआती मैच में ही शतक देखने को मिला है।  यंग के वनडे करियर का यह चौथा शतक है।

विज्ञापन
Will Young Becomes Fourth New Zealand Batsman to Score a Century in Champions Trophy Pak vs NZ
विल यंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग और टॉम लाथम ने चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत दमदार तरीके से की और पहले ही मैच में शतक जड़ दिया। यंग और लाथम ने ऐसे समय टीम को संभाला जब न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई थी। गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में इस आईसीसी टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जा रहा है जिसमें पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया है। 
विज्ञापन

यंग-लाथम की शतकीय साझेदारी 
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 107 गेंदों पर शतक जड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का यह पहला ही मैच है और शुरुआती मैच में ही शतक देखने को मिला है। यंग के वनडे करियर का यह चौथा शतक है। यंग ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला और उसे मुश्किल परिस्थितियों से उबारा। इतना ही यंग ने टॉम लाथम के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी की। हालांकि, तेज गेंदबाज नसीम शाह ने यंग को आउट कर पाकिस्तान को राहत की सांस दिलाई और यंग तथा टॉम लाथम के बीच चौथे विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी को तोड़ा। यंग 113 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए। यंग और लाथम के बीच 118 रनों की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गजों की सूची में शामिल हुए यंग-लाथम
यंग अपनी दमदार पारी की मदद से उन चार बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाया है। उनसे पहले कीवी टीम के लिए नाथन एश्ले, क्रिस क्रेन्स और केन विलियमसन ऐसा कर चुके हैं। एश्ले ने 2004 में अमेरिका के खिलाफ नाबाद 145 रन बनाए थे, जबकि क्रेन्स ने भारत के खिलाफ 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी। वहीं, केन विलियमसन ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन बनाए थे। यंग के बाद टॉम लाथम भी इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं और चैंपियंस ट्रॉफी में सैकड़ा लगाने वाले कीवी टीम के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। 

यंग और लाथम पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। पहले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों से पहले श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज सनथ जयसूर्या ने शतक लगाया था। जयसूर्या ने 2002 में कोलंबो में खेले गए मैच में नाबाद 102 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने दिया 321 रनों का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने विल यंग और टॉम लाथम के शतक तथा ग्लेन फिलिप्स के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में पांच विकेट पर 320 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टॉम लाथम 104 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के के दम पर 118 रन बनाकर नाबाद लौटे। यंग के बाद लाथम ने फिलिप्स के साथ मिलकर पारी को गति दी। फिलिप्स भी पचासा लगाने में सफल रहे और 39 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस रऊफ को दो-दो विकेट मिले, जबकि स्पिनर अबरार अहमद ने एक विकेट झटका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed