फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   will virat more bigger on colombo against sri lanka

भारत-श्रीलंका टेस्ट: कोहली का यह रिकार्ड हो सकता है और 'विराट' 

Wed, 02 Aug 2017 06:41 PM IST
presented by शरद मिश्र
presented by शरद मिश्र Updated Wed, 02 Aug 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
will virat more bigger on colombo against sri lanka
विराट कोहली - फोटो : sportswikiz
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिनों दिन नए पायदान पर चढ़ते जा रहे हैं। वह आगामी दस सालों में रिकार्डों की झड़ी लगा सकते हैं। कोहली के अलावा जो रूट, केन विलियमसन और स्टीव ‌स्मिथ भी विश्व के टाप क्रिकेटरों में शुमार हैं। ये चारो प्लेयर मैच विनर हैं तथा अपने दम पर मैच का पासा भी पलट सकते हैं। इनकी आपस में तुलना भी होती है। टेस्ट रनों के मामले में विराट भले ही इन तीनों से थोड़े पीछे हैं लेकिन एक मामले में विराट इन तीनों से आगे हैं। 
विज्ञापन

कोहली के शतकों की संख्या अर्धशतकों से अधिक है

will virat more bigger on colombo against sri lanka
विराट कोहली - फोटो : twitter
कोहली के टेस्ट में शतकों की संख्या अर्धशतकों से अधिक है। यह अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड है। अगर कोलंबो में विराट शतक बनाते हैं तो यह रिकार्ड और 'विराट' हो सकता है। वैसे विराट ने पिछले मैच में 17 वां शतक लगाने के बाद वीवीएस लक्ष्मण को पीछे छोड़ दिया था। एक शतक बनाने के साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के 18 शतकों की बराबरी कर लेंगे। विराट की तुलना में इन तीनों खिलाड़ियों ने शतक की बजाय अर्धशतक ज्यादा लगाए हैं। विराट ने अब तक 58 टेस्ट की 99 पारी में 4603 रनों के साथ 17 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो रूट के 12 शतक और 29 अर्धशतक हैं

will virat more bigger on colombo against sri lanka
जो रूट
जो रूट ने 56 मैच में 104 पारी खेलते हुए 4954 रनों के साथ 12 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं। 
विज्ञापन

केन विलयमसन के 17 शतक और 25 अर्धशतक हैं

will virat more bigger on colombo against sri lanka
‌विलियमसन - फोटो : mid day
केन विलयमसन ने 61 मैच में 110 पारी खेलते हुए 5116 रन बनाए हैं। इनके 17 शतक और 25 अर्धशतक हैं। 

स्मिथ के 20 शतक तथा इतने ही अर्धशतक हैं

will virat more bigger on colombo against sri lanka
स्टीव स्मिथ - फोटो : espncricinfo
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मि‌थ ने 54 मैच में 100 पारी खेलते हुए 5251 रन बनाए हैं। स्मिथ के 20 शतक तथा इतने ही अर्धशतक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed