फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Will Suryakumar Yadav not play for Mumbai in domestic cricket MCA issued a statement know

Suryakumar Yadav: घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव? MCA ने जारी किया बयान, जानिए

Thu, 03 Apr 2025 06:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 03 Apr 2025 06:58 PM IST
सार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सूर्यकुमार यादव भी मुंबई का साथ छोड़कर गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं। इन अटकलों को स्टार बल्लेबाज ने खुद खारिज किया था और साफ किया था कि वह किसी और टीम में शामिल नहीं होंगे। अब एमसीए ने भी इन अफवाहों पर बयान जारी किया है। 

विज्ञापन
Will Suryakumar Yadav not play for Mumbai in domestic cricket MCA issued a statement know
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन कर दिया जिनमें दावा किया जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव अपने कुछ साथियों के साथ आगामी रणजी ट्रॉफी सत्र के लिए गोवा की टीम में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। एमसीए ने कहा कि सूर्यकुमार यादव  प्रत्येक प्रारूप में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ACC: पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशियाई क्रिकेट परिषद की संभालेंगे कमान; जानिए    
विज्ञापन

जायसवाल के बाद सूर्यकुमार भी गोवा की टीम में होंगे शामिल?
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को मुंबई क्रिकेट संघ को पत्र लिखा और गोवा के लिए खेलने की इच्छा जताई। एमसीए ने यशस्वी की इस मांग को स्वीकार कर लिया है। 23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी अब 2025-26 सीजन में गोवा के लिए खेलेंगे। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सूर्यकुमार यादव भी मुंबई का साथ छोड़कर गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेल सकते हैं। इन अटकलों को स्टार बल्लेबाज ने खुद खारिज किया था और साफ किया था कि वह किसी और टीम में शामिल नहीं होंगे। अब एमसीए ने भी इन अफवाहों पर बयान जारी किया है। 
 

एमसीए ने खारिज की अफवाहें
एमसीए सचिव अभय हदाप ने एक बयान में कहा, मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को सूर्यकुमार यादव के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ गोवा की टीम से जुड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों की जानकारी है। एमसीए के अधिकारियों ने आज सुबह सूर्य से बात की और हम पुष्टि कर सकते हैं कि ये अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। सूर्यकुमार यादव मुंबई की तरफ से खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और वह मुंबई का प्रतिनिधित्व करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। हम सभी से गलत सूचना फैलाने से बचने और हमारे खिलाड़ियों का समर्थन करने का आग्रह करते हैं। इस बात की भी पुष्टि की जा सकती है कि हैदराबाद के लिए खेलने वाले तिलक वर्मा के गोवा में जाने की खबरें गलत पाई गई हैं।

ये भी पढ़ें: AFI का निर्देश: फेडरेशन कप के लिए खेलना होगा एक क्षेत्रीय टूर्नामेंट, क्या नीरज चोपड़ा पर भी लागू होगा नया नियम?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed