फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WI vs BAN Bangladesh team was bowled out for 103 runs against West Indies and register this shameful record third time

WI vs BAN: वेस्टइंडीज के खिलाफ 103 रन पर ही ढेर बांग्लादेश, तीसरी बार उसके नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

Fri, 17 Jun 2022 04:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ Published by: रोहित राज Updated Fri, 17 Jun 2022 04:36 PM IST
सार

बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। तमीम इकबाल ने 29 और लिटन दास 12 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। यहां तक कि टीम के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए।

विज्ञापन
WI vs BAN Bangladesh team was bowled out for 103 runs against West Indies  and register this shameful record third time
शाकिब अल हसन, केमार रोच और क्रेग ब्रैथवेट - फोटो : आईसीसी ट्विटर

विस्तार

बांग्लादेश की टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट एंटीगुआ में गुरुवार (16 जून) को शुरू हुआ। मैच के पहले दिन मेजबान वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट का यह निर्णय सही साबित हुआ। विंडीज टीम ने बांग्लादेश को पहली पारी में 103 रनों पर ढेर कर दिया।
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। तमीम इकबाल ने 29 और लिटन दास 12 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। यहां तक कि टीम के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। महमूदुल हसन, नजमूल हुसैन, मोमिनुल हक, नूरुल हसन, मुस्तफिरूजर रहमान और खालिद अहमद एक भी रन नहीं बना सके। एबादत हुसैन ने नाबाद तीन और मेहदी हसन ने दो रन बनाए। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के साथ पहली बार 2002 में हुआ था ऐसा
बांग्लादेश के छह बल्लेबाज तीसरी बार किसी पारी में खाता नहीं खोल पाए। सिर्फ बांग्लादेश के साथ ही दो या उससे ज्यादा बार ऐसा हुआ है। पिछली बार टीम के छह बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ इसी साल मीरपुर में खाता नहीं खोल सके थे। उससे पहले 2002 में ढाका में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पारी में किस टीम के छह बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए
टीम खिलाफ जगह साल
पाकिस्तान वेस्टइंडीज कराची 1980
दक्षिण अफ्रीका भारत अहमदाबाद 1996
बांग्लादेश वेस्टइंडीज ढाका 2002
भारत इंग्लैंड मैनचेस्टर 2014
न्यूजीलैंड पाकिस्तान दुबई 2018
बांग्लादेश श्रीलंका मीरपुर 2022
बांग्लादेश वेस्टइंडीज एंटीगुआ 2022

वेस्टइंडीज के गिरे दो विकेट
103 रन पर ढेर होने के बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों को पहले दिन सिर्फ दो ही सफलता मिली। मुस्तफिजूर ने जॉन कैंपबेल और एबादत हुसैन ने रेमन राइफर को आउट किया। कैंपबेल ने 72 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्हें मुस्तफिजूर ने बोल्ड किया। वहीं, राइफर 26 गेंद पर 11 रन बनाकर एबादत की गेंद पर नूरुल हसन को कैच था बैठे। कप्तान क्रेग ब्रैथवेट 149 गेंद पर 42 और एनक्रूमाह बोनर 43 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी में अभी आठ रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed