WI Inning
77/1 (7.4 ov)
John Campbell 51(29)*
Shai Hope 11 (8)
IND elected to bowl
{"_id":"5d3a9b408ebc3e6cb47b3525","slug":"wi-a-vs-ind-a-saha-and-shivam-dube-made-fifty-india-a-take-lead-on-day-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला अनाधिकारिक टेस्टः साहा और शिवम दूबे की जोड़ी ने दिलाई दूसरे दिन विंडीज पर भारत ए को बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहला अनाधिकारिक टेस्टः साहा और शिवम दूबे की जोड़ी ने दिलाई दूसरे दिन विंडीज पर भारत ए को बढ़त
Fri, 26 Jul 2019 12:12 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
शिवम दूबे- ऋद्धिमान साहा
- फोटो : social Media
वेस्टइंडीज दौरे पर गई इंडिया ए की टीम ने पहले अनाधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 71 रनों की बढ़त ले ली है। दूसरे दिन भारत ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और प्रियांक पांचाल पहले दिन के अपने स्कोर में 18 रन जोड़कर 49 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। शुभमन गिल ने 40 रन बनाए और कप्तान हनुमा विहारी 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
एक समय भारतीय टीम ने 168 रन अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। विंडीज गेंदबाज टीम इंडिया ए के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने लगे, लेकिन शिवम दूबे और कंधें की चोट से उबरकर वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने छठे विकेट के लिए शानदार 124 रनों की साझेदारी निभाई। दोनों ने जमकर विंड़ीज के गेंदबाजों की खबर ली और मुश्किल में फंसी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
दूबे 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे और उनके आउट होने के बाद भारत ने 9 गेंदों में ही 2 और विकेट खो दिए। दिन का खेल समाप्त होने तक साहा 61 रन बनाकर नाबाद हैं और भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट के शुरुआती दिन वेस्टइंडीज ए को 228 रन पर समेटकर दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 70 रन बना लिए थे। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम ने भारत ए के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट झटके थे।