{"_id":"5d56ab688ebc3e89a853d573","slug":"why-ravi-shastri-appointed-as-head-coach-of-indian-cricket-team-for-third-time-here-is-5-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों विश्व कप में हार के बावजूद रवि शास्त्री ही चुने गए टीम इंडिया के कोच?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर क्यों विश्व कप में हार के बावजूद रवि शास्त्री ही चुने गए टीम इंडिया के कोच?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 17 Aug 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार वही हुआ जिसका अंदाजा लगाया जा रहा था। भारतीय टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री को एक बार फिर टीम इंडिया का हेड कोच चुन लिया गया। मुंबई में शुक्रवार को शाम सवा छह बजे के आसपास शुरू हुई प्रेस कांफ्रेंस में कपिल देव ने शास्त्री के नाम की घोषणा की। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की अप्रत्याशित हार के बाद लगा था कि शास्त्री का कोच पद पर दोबारा चुना जाना मुश्किल है, लेकिन लंबी कवायद के बाद फिर उन्हीं के नाम पर क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने मुहर लगा दी। वह 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे।
कोच पद के लिए 2 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। मगर कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट एडवाइजरी काउंसिल ने 6 लोगों को शॉर्ट लिस्ट किया था। शास्त्री के बाद दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन रहे। तीसरे क्रम पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी का नंबर आया। आइए जानते हैं वो कौन से 5 कारण हैं, जिसके बूते रवि शास्त्री के नाम पर एक बार फिर मुहर लगाई गई।
रवि शास्त्री का परफॉर्मेंस
2 of 6
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
शास्त्री का 2017 में भारतीय टीम से मुख्य कोच के रूप में जुड़ने के बाद से रिकॉर्ड काफी अच्छा है। इस दौरान पिछले साल भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीती। शास्त्री के मार्गदर्शन में जुलाई 2017 से भारत ने 21 टेस्ट में से 13 में जीत दर्ज की। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तो प्रदर्शन और भी बेहतर रहा जहां भारत ने 36 में से 25 मैचों में जीत दर्ज की। एकदिवसीय में भी भारतीय टीम 60 में से 43 मुकाबले जीतकर हावी रही। टीम हालांकि विश्व कप 2019 में उनके मार्गदर्शन में सेमीफाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही। कैरेबियाई सरजमीं पर हालांकि टी-20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का दबदबा दर्शाता है कि टीम इंडिया अधिकांश चीजें सही कर रही है।
छह नामों में सबसे भारी शास्त्री
3 of 6
टीम इंडिया के मुख्य कोच की दौड़ में
- फोटो : social media
क्रिकेट एडवाइजरी काउंसिल सीएसी में कपिल देव के अलावा टीम इंडिया के पूर्व ओपनर अंशुमान गायकवाड़ और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल थे। ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड विदेशी कोच के पक्ष में नहीं था, ऐसे में रवि शास्त्री का पिछला कार्यकाल और अनुभव उनके दोनों भारतीय प्रतिद्वंद्वी रॉबिन सिंह और लालचंद राजपूत पर भारी पड़ गया। मगर इस रेस में दूसरे नंबर पर माइक हेसन तो तीसरे क्रम पर ऑस्ट्रेलियाई टॉम मूडी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट की पहली पसंद
4 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री
कप्तान विराट कोहली ने खुले मंच से कोच रवि शास्त्री को हेड कोच के लिए अपनी पहली पसंद बताई थी। कप्तान के सार्वजनिक समर्थन के बाद शास्त्री की इस पद के लिए दावेदारी मजबूत हो गई थी। वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले कोहली ने मुंबई में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, 'सीएसी (क्रिकेट सलाहकार समिति) ने इस मुद्दे पर अभी तक मुझ से संपर्क नहीं किया है। रवि भाई के साथ हम सब का तालमेल काफी अच्छा है और इससे (अगर वह कोच बने रहते है) हम सब काफी खुश होंगे।'
विज्ञापन
अन्य खिलाड़ियों के भी चहेते
5 of 6
विराट कोहली और रवि शास्त्री
रवि शास्त्री को सिर्फ कप्तान विराट कोहली का ही समर्थन नहीं था बल्कि टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्म और एमएस धोनी से भी शास्त्री के मधुर संबंध हैं। खुद विराट ने सार्वजनिक मंच पर यह भी कहा था कि अगर शास्त्री दोबारा कोच बनते हैं तो पूरी टीम खुश होगी। हालांकि कोच पद चुनने के लिए बीसीसीआई का एक पैमाना ये भी था कि उक्त दावेदार ने कम से कम 30 टेस्ट और 50 वनडे खेले हो, लेकिन माइक हेसन के मामले में इस नियम को नजरंदाज किया गया। हेसन ने कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को कई अहम सफलताएं दिलाईं हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।