फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why india did not reach ICC Women's World Cup Semifinal Five reasons for india loss

ICC Women's World Cup: सेमीफाइनल में क्यों नहीं पहुंची टीम इंडिया, ये हैं भारत की हार के कारण

Sun, 27 Mar 2022 03:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Mar 2022 03:29 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के साथ ही भारतीय टीम महिला विश्वकप के सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। अब ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Why india did not reach ICC Women's World Cup Semifinal Five reasons for india loss
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 में टीम इंडिया का सफर खत्म हो चुका है। टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस मैच में हर हार में दक्षिण अफ्रीको को हराना था, लेकिन टीम इंडिया ने यह रोमांचक मुकाबला आखिरी गेंद में गंवा दिया। इस विश्व कप के लिए भारत की तैयारियां बहुत मजबूत थीं और पिछले साल फाइनल तक पहुंचने वाली टीम इंडिया से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी, लेकिन भारतीय टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। अब हम बता रहे हैं कि आखिर क्यों टीम इंडिया इतनी तैयारियों के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। 
विज्ञापन


डू प्रीज को जीवनदान पड़ा महंगा
भारत ने इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज डू प्रीज को अहम जीवनदान दिया। स्मृति मंधाना ने दीप्ति शर्मा की गेंद पर उनका आसान कैच छोड़ा। इस समय वो 32 रन बनानकर खेल रही थीं। उन्होंने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और नाबाद 52 रन बनाए। उन्होंने अफ्रीका के लिए विजयी रन भी बनाए और आखिरी के ओवरों में वो एकमात्र सेट बल्लेबाज थीं, जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप्ती की नो बॉल
इस मैच का आखिरी ओवर भारत की दीप्ती शर्मा ने किया। अनुभवी दीप्ति से उम्मीद की जा रही थी कि वो संयम के साथ गेंदबाजी करेंगी और भारतीय टीम को मैच जिता सकती हैं। शुरुआती चार गेंदों में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ चार रन दिए थे। इस बीच एक अफ्रीकी बल्लेबाज रन आउट भी हो चुकी थी। ओवर की पांचवीं गेंद में सेट डू प्रीज कैच आउट हो गईं और ऐसा लगा कि मैच भारत की मुट्ठी में आ गया है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। यह नो गेंद निकली और भारत को यह विकेट नहीं मिला। 

अफ्रीकी टीम को अतिरिक्त रन भी मिला और टीम इंडिया की हार यहीं से तय हो गई थी। अगली दो गेंदों में अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दो रन बनाकर मैच जीत लिया। 

वेस्टइंडीज और अफ्रीका का मैच न होना
इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के समीकरण के हिसाब से वेस्टइंडीज का दक्षिण अफ्रीका से हारना जरूरी था। दोनों टीमों को देखते हुए इसकी पूरी उम्मीद की जा रही थी कि कैरिबियाई टीम अफ्रीका से हारकर सेमीफाइनल की रेस में बहुत पीछे चली जाएगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। बारिश की वजह से यह मैच नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। वेस्टइंडीज को इस एक अंक का फायदा मिला और यह टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। 

भारत की खराब फील्डिंग
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत की फील्डिंग बेहद खराब रही। स्मृति मंधाना और मिताली राज जैसी सीनियर खिलाड़ियों ने कैच छोड़े। अफ्रीकी बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाया और बड़ी पारियां खेली। भारतीय टीम ने इस मैच में रन आउट के दो मौके भी गंवाए। इसी वजह से अफ्रीकी टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही। 


झूलन गोस्वामी का न खेलना
महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज झूलन गोस्वामी इस मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थीं। पूरे मैच के दौरान भारत को उनकी कमी महसूस हुई। झूलन बेहतरीन तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ बल्ले से भी छुटपुट योगदान देने में माहिर हैं। इस विश्व कप में उन्होंने पहले भी छोटी लेकिन तेज तर्रार पारी खेली थी। उनके न होने की वजह से भारत अंत ओवरों में कुछ रन कम बना पाया। वहीं अफ्रीकी टीम ने इस मैच में कई बेहतरीन साझेदारियां की। गोस्वामी बड़े मैच में भारत को जीत दिला सकती थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed