फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Why India captain Shubman Gill missed Punjab's Vijay Hazare Trophy match? reason revealed

Vijay Hazare Trophy: पंजाब की एकादश से क्यों बाहर रहे शुभमन गिल? सिक्कम के खिलाफ मैच में शामिल नहीं; जानें

Sat, 03 Jan 2026 12:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Jan 2026 12:34 PM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी के पांचवें दौर के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पंजाब के लिए शुभमन गिल को भी सिक्कम के खिलाफ मैच में उतरना था, लेकिन वह प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। आइए जानते हैं किस कारण गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

विज्ञापन
Why India captain Shubman Gill missed Punjab's Vijay Hazare Trophy match? reason revealed
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल शनिवार को जयपुर के जयपुरिया विद्यालया ग्राउंड में सिक्किम के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में नहीं खेले। गिल के खेलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन प्लेइंग-11 में उनका नाम नहीं देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब इसे लेकर जानकारी सामने आई है कि गिल इस मैच में क्यों नहीं खेलने उतरे।
विज्ञापन

बीमार हैं गिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिल फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। गिल को जयपुर में तीन और छह जनवरी को सिक्किम और गोवा के खिलाफ पंजाब के मैचों में खेलना था। हालांकि, उन्हें थोड़ा असहज लगा और बाद में चिकित्सा दल ने गिल को आराम करने की सलाह दी। एहतियात के तौर पर टीम प्रबंधन ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल न करने का फैसला किया। गिल की बीमारी मामूली बताई जा रही है और आगामी मैचों में उनकी उपलब्धता फिलहाल कोई चिंता की बात नहीं है। चिकित्सा दल द्वारा उनकी निगरानी जारी रहेगी और पूरी तरह स्वस्थ होने पर उनके लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान गिल के 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलने की उम्मीद है। वहीं, 20 दिसंबर को घोषित टी20 विश्व कप टीम से गिल को बाहर कर दिया गया, जिससे कई लोग हैरान रह गए। एक साल बाद उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापस बुलाया गया था और एशिया कप के दौरान उन्हें उपकप्तान बनाया गया था। लेकिन खराब फॉर्म के चलते गिल टी20 विश्व कप टीम में जगह पक्की नहीं कर सके। 
विज्ञापन

कप्तान के तौर पर होगी वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से शुभमन गिल की वापसी हो सकती है जो चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। गिल की अनुपस्थिति में उस सीरीज में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली थी, लेकिन अब यह तय है कि गिल ही दोबारा टीम के कप्तान होंगे। 2027 वनडे विश्व कप को देखते हुए इस बात की उम्मीद कम है कि भारत टीम में कोई बदलाव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed