{"_id":"5ecdf1ebc7345e3ac720126f","slug":"why-icc-committee-anil-kumble-suggested-extra-drs-for-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्या थी अनिल कुंबले की 'मजबूरी', बताया क्यों टेस्ट में दिया अतिरिक्त DRS का सुझाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आखिर क्या थी अनिल कुंबले की 'मजबूरी', बताया क्यों टेस्ट में दिया अतिरिक्त DRS का सुझाव
Wed, 27 May 2020 10:21 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 27 May 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
अनिल कुंबले
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी क्रिकेट समिति के प्रमुख अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने कहा है कि स्थानीय अंपायरों की अनुभवहीनता के कारण उन्होंने टेस्ट में अतिरिक्त रिव्यू (Extra Review in Tests) का सुझाव दिया है। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) से उबरने के बाद क्रिकेट की बहाली होने पर संभवत: स्थानीय अंपायर ही टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करेंगे।
गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक के सुझाव के अलावा कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने टेस्ट क्रिकेट में स्थानीय अंपायरों और अतिरिक्त रिव्यू का भी सुझाव दिया है। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि स्थानीय अंपायरों का सुझाव इसलिए दिया गया, क्योंकि कोरोना महामारी के कारण यात्रा संबंधी पाबंदियां लागू रहेंगी।
उन्होंने एक चैट में कहा, ‘इस समय क्रिकेट की बहाली जरूरी है। यात्रा संबंधी पाबंदियों के कारण क्वॉरंटीन के प्रावधान होंगे। पेनल में बहुत सारे एलीट अंपायर नहीं हैं तो हमें लगा कि क्रिकेट फिर शुरू करने के लिए स्थानीय अंपायर ही बेहतर होंगे।’
विज्ञापन
कुंबले ने कहा, ‘बहुत देशों में स्थानीय अंपायरों के पास टेस्ट मैचों में अंपायरिंग का अनुभव नहीं है। यही वजह है कि हमने 20 साल पहले तटस्थ अंपायरिंग का चलन शुरू किया ताकि पक्षपातरहित अंपायरिंग हो।’ उन्होंने कहा, ‘अतिरिक्त रिव्यू का सुझाव इसलिए दिया गया ताकि अंपायरों की अनुभवहीनता से किसी एक टीम को फायदा नहीं हो।’