फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   who will be the ipl 8 champion

CSK और MI में तीसरी बार खिताबी जंग, कौन बनेगा चैंपियन?

Sat, 23 May 2015 04:13 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
who will be the ipl 8 champion

46 दिन और 59 मैचों के बाद आखिरकार आईपीएल-8 की कुल आठ टीमों में से दो सर्वश्रेष्ठ टीम पहुंच गई है। रविवार को इस सीजन के विजेता भी मालूम हो जाएगा। दोनों टीमों में धुरंधरों की कमी नहीं है। इस सीजन में दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए है, जिसमें मुंबई दो जीत और एक हार के साथ चेन्नई से आगे है।

विज्ञापन


पता चल जाएगा कि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में से बाजी किसके हाथ लगेगी। एक तरफ टीम इंडिया के सबसे सफल वनडे कप्तान है दूसरी ओर टीम इंडिया के ही स्टार खिलाड़ी के हाथ में टीम की कमान है। हालांकि पिछले सीजन के अनुभवों को देखे तो चेन्नई का पलड़ा मुंबई से भारी है।
विज्ञापन


धोनी की कप्तानी में चेन्नई छठीं बार फाइनल में पहुंची है जिसमें दो बार ट्रॉफी भी जीत चुकी है। वहीं, मुंबई तीसरी बार फाइनल की रेस में है। वर्ष 2013 में सचिन तेंदुलकर की अगुआई में मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स को मात देकर टूर्नामेंट पर पहली इकलौती खिताबी सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मुंबई ने चेन्नई को हराकर किया हिसाब बराबर

who will be the ipl 8 champion

चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस इससे पहले दो बार फाइनल में आमने-सामने हो चुकी है। आईपीएल के तीसरे और छठे सीजन में दोनों के बीच महामुकाबला हुआ था। इसमें मुंबई ने चेन्नई को हराकर हिसाब चुकता किया था।

वर्ष 2010 में मुंबई का आमना-सामना चेन्नई से हुआ, इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को हराकर टूर्नामेंट में पहली खिताबी जीत हासिल की थी। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के छठे सीजन यानि 2013 में सचिन तेंदुलकर की अगुआई में मुंबई ने धोनी की अगुआई वाली चेन्नई को ही फाइनल में हराकर खिताब पर अपनी पहली और इकलौती जीत हासिल की।

एक-एक जीत के साथ दोनों टीम का पलड़ा बराबर है। आईपीएल के सभी सीजन में दो बार फाइनल में भिड़ चुकी मुंबई और चेन्नई तीसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से बाजी किसके हाथ लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed