फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Who said what from Indian cricket fraternity on team India's series win against Kiwi's in kanpur

टीम इंडिया की रोमांचक जीत पर क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों की एेसी रही प्रतिक्रिया

Mon, 30 Oct 2017 04:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 30 Oct 2017 04:50 AM IST
विज्ञापन
Who said what from Indian cricket fraternity on team India's series win against Kiwi's in kanpur
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
भारतीय टीम ने कानपुर वनडे में जैसे ही जीत हासिल की टीम इंडिया ने लगातार सात वनडे सीरीज जीतने का नया इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में हार के बाद 1-0 से पिछड़ने के बाद पुणे और कानपुर में लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करना बेहद रोचक रहा। जब तक टॉम लैथम पिच पर थे तब तक ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम 338 रन के लक्ष्य का पीछा करके नया इतिहास रच देगी लेकिन वह इस मुकाम से 6 रन पहले ही ढेर हो गई। इसके साथ ही मैच और सीरीज दोनों टीम इंडिया के नाम हो गई। कानपुर में खेले गए इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद ट्विटर पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। लोग टीम इंडिया के साथ साथ जसप्रीत बुमराह की शान में कसीदे पढ़ रहे थे। आईइए नजर डालते हैं क्रिकेट की दुनिया से जुड़े लोगों की टीम इंडिया की जीत पर क्या रही प्रतिक्रिया।  
विज्ञापन



सचिन तेंदुलकर 

मास्टर ब्लास्टर इस मैच पर करीबी नजर जमाए हुए थे। सचिन ने ट्वीट कर कहा, एक रोमांचक मैच का सटीक अंत। जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल का शानदार प्रदर्शन। ऐसा ही प्रदर्शन करते रहो। 
विज्ञापन

टी-20 के लिए मेरी शुभकामनाएं। 

 




सुरेश रैना 

टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने भारतीय टीम की जीत के बाद कहा, भारतीय टीम की शानदार वापसी, कीवी टीम के जबड़े से जीत छीन ली।   
 





आकाश चोपड़ा 
दबाव में गेंदबाजी करते वक्त बुमराह अविश्वसनीय होते हैं। ऐसे में वो परफेक्ट यॉर्कर, बेहतरीन स्लोवर वन्स फेंकने के साथ विकेट पर सीधा निशाना भी लगाते हैं। 

हर्षा भोगले 

मशहूर टीवी कॉमेन्ट्रेटर हर्षा भोगले ने कहा, करीबी मुकाबले में शैतानों को कभी कम न आंके। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा और न्यूजीलैंड चिंतित दिखाई दी। 
 

वीवीएस लक्ष्मण 

टीम इंडिया के वेरी वेरी स्पेशल प्लेयर रह चुकी वीवीएल लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, अंतिम ओवरों में बुमराह बेहद शानदार रहे। न्यूजीलैंड ने शानदार संघर्ष किया। 1-0 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया सीरीज जीतने के लिए व्याकुल नजर आई। इस तरह के तनावपूर्ण मैच में बुमराह और चहल ने 20 ओवर में 94 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। रनों की बारिश वाले मैच में ये प्रदर्शन शानदार है। वेल डन टीम इंडिया!!
   



हरभजन सिंह
वहीं टर्बनेटर हरभजन सिंह ने बुमराह की तारीफ करते हुए लिखा, बूम-बूम बुमराह!!
 


वीरेंद्र सहवाग
ट्विटर पर अपनी अनोखी चुटकी के लिए जाने जाने वाले नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग ने पहले तो विराट कोहली के 32वें शतक की तारीफ करते हुए कहा, सेंचुरी तो हीमोग्लोबिन की तरह विराट के खून में शामिल हो गई है। 202 वनडे में 32 शतक।  इसके बाद मैच के रोमांच के बाद उन्होंने कहा, 4 ओवर में जीत के लिए कीवी टीम को 35 रन चाहिए थे। लेकिन दुआओं में बहुत ताकत है, भुवी और बुमराह की स्किल्स में भी। बधाई हो टीम इंडिया!!
 

 


इरफान पठान 
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने कहा, सीरीज जीतने के लिए किए कड़े संघर्ष के लिए वेल डन टीम इंडिया। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed