Who is Suyash Sharma: मां ने क्रिकेट छोड़ने के लिए कहा, कोच के कहने पर मानीं, तीन साल बाद बेटे ने कर दिया कमाल
सुयश शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ मैच में तीन विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। 2020 में सुयश की मां ने कहा था कि बेटा क्रिकेट छोड़ दे। हालांकि, कोच के कहने पर वह मान गईं और अब बेटा कमाल कर रहा है।
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में सुयश शर्मा ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अनुज रावत, दिनेश कार्तिक और कर्ण शर्मा को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही वह आईपीएल के सबसे बेहतरीन इंपैक्ट प्लेयर बन गए, जिन्होंने तीन विकेट लेकर अपनी टीम की जीत पक्की की। उनसे पहले ध्रुव जुरेल ने भी शानदार पारी खेली थी, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। सुयश ने अपने पहले आईपीएल मैच में भले ही कमाल किया हो, लेकिन इस टीम में उनका चयन काफी मुश्किल था। इस मैच से पहले वह पेशेवर क्रिकेट में कोई मुकाबला नहीं खेले थे। कोलकाता के लिए उनका मुकाबला पहला मौका था, जब उन्होंने कोई टी20 मैच खेला। इससे पहले वह प्रथम श्रेणी में भी कोई मैच नहीं खेले थे।
Anuj Rawat ☑️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2023
Dinesh Karthik ☑️
Watch Suyash Sharma pick two quick wickets in his debut game.
Live - https://t.co/V0OS7tFZTB #TATAIPL #KKRvRCB #IPL2023 pic.twitter.com/3igG1jDWb4
सुयश शर्मा ने दिल्ली में जूनियर लेवल पर काफी क्रिकेट खेला है। अपनी शानदार गुगली और तेज गति की लेग स्पिन गेंदबाजी के कारण वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की नजरों में आए थे। कोलकाता के टैलेंट स्काउट ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और फिर आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया।
सुयश शर्मा दिल्ली के भजनपुरा के रहने वाले हैं। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई और बड़ी बहन परिवार चलाने में योगदान देते हैं। सुयश के बड़े भाई भी क्रिकेटर रहे थे, लेकिन इस खेल में अपना करियर नहीं बना पाए। ऐसे में उन्होंने यह तय किया कि सुयश हर हाल में अपना सपना पूरा करें। इस वजह से बड़े भाई ने उनकी काफी मदद की। सुयश पहले बल्लेबाज थे, लेकिन बाद में उन्होंने लेग स्पिनर बनने का फैसला किया।
View this post on Instagram
कोरोनाकाल से पहले सुयश दिल्ली की अंडर-19 टीम के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उनकी मां ने 2020 में तय किया की वह अब क्रिकेट छोड़ देंगे और किसी दूसरी फील्ड में अपना करियर बनाएंगे। करतार नाथ के कहने पर उनकी मां ने सुयश को थोड़ा समय दिया और उन्हीं के कहने पर डीडीसीए क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य गुरशरण सिंह ने उनका नाम दिल्ली की टीम के लिए सुझाया।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कोलकाता के कैंप में सभी बल्लेबाजों को सुयश की गेंद पढ़ने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उनका नाम आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के लिए दिया गया। यहां कोलकाता के अलावा किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई और वह 20 लाख रुपये की कीमत में कोलकाता का हिस्सा बन गए। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में ही टॉस के दौरान कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने साफ कर दिया था कि सुयश यह मैच खेल रहे हैं। सुयश शुरुआती प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इंपैक्ट प्लेयर के रूप में वह टीम के साथ जुड़े और वरुम चक्रवर्ती के साथ मिलकर आरसीबी के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। इस मैच में तीन विकेट लेने के बाद वह चर्चा में आ गए हैं और अब सभी की निगाहें उन पर होंगी। अगर वह आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर पाए तो देश की टी20 टीम में भी जगह बना सकते हैं। 19 साल के सुयश के पास अपने खेल को और बेहतर करने के लिए भरपूर समय भी है।