{"_id":"c3d436ae-6d3b-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"who-is-successor-of-ms-dhoni-in-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया में कौन संभालेगा धोनी की गद्दी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया में कौन संभालेगा धोनी की गद्दी?
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sat, 02 Feb 2013 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गजों के संन्यास के बाद टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है। इस बदलाव के पल में टीम इंडिया को विकेटकीपर कप्तान एमएस धोनी के अलावा एक अतिरिक्त विकेटकीपर-बल्लेबाज की भी तलाश है। सवाल यह है कि आखिरी बतौर विकेटकीपर धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा?
विज्ञापन
2011 में विश्व विजेता विजेता कप्तान बनने के बाद धोनी ने खुद कहा था कि उनके बाद टीम को सौ मैच खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज की दरकार है। ऐसे में सौ मैच खेलने वाला अगला विकेटकीपर कौन होगा! यह एक यक्ष प्रश्न है, जिसका जवाब अभी से ढूढना ठीक होगा।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी मुकाबले के आंकड़े को देखे तो तमिलनाडु के दिनेश कार्तिक, गुजरात के पार्थिव पटेल और बंगाल के रिद्धिमान साहा अपने अनुभव के अनुसार विकेट के पीछे इस बार कुछ खास नहीं कर सके हैं। इन तीनों की उम्र भी 27 के पार हो चली है। ऐसे में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नजर दौड़ाना जरूरी है।
विज्ञापन
मुंबई का विकेटकीपर आदित्य टारे 11 मैचों में 41 डिसमिसल से इस बार रणजी में टॉप विकेटकीपर रहे। उनके बाद पंजाब के उदल कौल और मध्यप्रदेश के नमन ओझा का स्थान रहा, जिन्होंने विकेट के पीछे क्रमश: 41 और 36 शिकार लपके। लेकिन बाजी कर्नाटक के मुरलीधरन गौतम के हाथ लगी, जो हाल ही में चुनी गई इंडिया ‘ए’ टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।
उन्हें प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है। 9 मैचों में उनके नाम 34 डिसमिसल हैं, जिनमें 31 कैच और 3 स्टंप्स हैं। वह एक पारी में दो बार छह डिसमिसल करने में भी सफल रहे। साथ ही यह विकेटकीपर-बल्लेबाज इस सीजन रणजी में तीसरा सर्वोच्च रन स्कोरर भी है। टीम इंडिया का विकेटकीपर बल्लेबाज बनने की होड़ में हिमाचल प्रदेश के आतीश भलाक, दिल्ली के पुनीत बिष्ट और झारखंड के शिव गौतम को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। रणजी में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा है।
रणजी में टॉप विकेटकीपर-बल्लेबाजों का प्रदर्शन
विकेटकीपर बल्लेबाज (टीम) मैच डिसमिसल कैच स्टंप
आदित्य टारे (मुंबई) 11 41 40 2
उदय कौल (पंजाब) 10 41 40 1
नमन ओझा (मध्य प्रदेश) 8 36 35 1
मुरलीधरन गौतम (कनार्टक) 9 34 31 3
आतीश भलाक (हिमाचल प्रदेश) 8 31 30 1
पुनीत बिष्ट (दिल्ली) 8 31 30 1
रिद्धिमान साहा (बंगाल) 8 27 21 6
शिव गौतम (झारखंड) 9 26 23 3
पार्थिव पटेल (गुजरात) 8 18 15 3
दिनेश कार्तिक (तमिलनाडु) 8 17 14 3
सीएम गौतम: यह विकेटकीपर-बल्लेबाज इस सीजन रणजी में तीसरा सर्वोच्च रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विकेट के पीछे नौ मैचों में 34 को अपना शिकार बना चुके हैं।
दिनेश कार्तिक: रिद्धिमान साहा, पार्थिव पटेल और गौतम की मौजूदगी की वजह से रेस्ट ऑफ इंडिया, इंडिया ‘ए’ और बोर्ड एकादश टीम में विकेटकीपिंग जगह बनाने में नाकाम रहे।