{"_id":"5fb6adec8ebc3e9be55bc45b","slug":"which-cricketer-distracts-from-cheerleaders-suresh-raina-gave-this-answer-on-the-question-of-kapil-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीयरलीडर्स से किस क्रिकेटर का ध्यान भंग होता है? कपिल शर्मा के सवाल पर रैना ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चीयरलीडर्स से किस क्रिकेटर का ध्यान भंग होता है? कपिल शर्मा के सवाल पर रैना ने दिया ये जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुरेश रैना और कपिल शर्मा
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के 13वें सीजन से दूर रहने वाले पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अचानक से अलविदा कहने वाले रैना लॉकडाउन के दौरान परिवार और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे। इस दौरान वे अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ चर्चित टीवी शो 'दी कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।
2 of 4
क्रिकेटर सुरेश रैना
अपने हंसी और मजाकिया अंदाज में लोगों से सवाल पूछने और उसपर जवाब लेने के लिए मशहूर कपिल शर्मा ने इस बार भी ऐसा ही किया। उन्होंने रैना से भी एक ऐसा ही सवाल पूछ लिया, हालांकि रैना ने किसी भी विवाद से बचने के लिए शानदार तरीके से उस सवाल का जवाब दिया।
3 of 4
cheerleaders
दरअसल कपिल ने रैना से आईपीएल में चीयरलीडर्स को लेकर पूछा कि इनकी वजह से कौन से खिलाड़ी का ध्यान भंग होता है। इस सवाल के जवाब में रैना ने कहा कि खिलाड़ी चीयरलीडर्स को नहीं देख पाते हैं क्योंकि उनका ध्यान मैच में अपने खेल पर होता है। उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी उन्हें सिर्फ मैदान में लगी टीवी स्क्रीन पर ही देख पाते हैं, वो भी सिर्फ कुछ वक्त के लिए। हालांकि रैना ने खुलासा किया कि टॉस के दौरान खिलाड़ी जरूर चीयरलीडर्स को देख पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुरेश रैना
इसके बाद कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में रैना की पत्नी प्रियंका से भी आईपीएल के अनुभव पर एक सवाल पूछ लिया। कपिल ने पूछा कि मैदान में कई खिलाड़ियों की पत्नियां भी मैच देखने पहुंचती हैं, ऐसे में जब उनके पति शून्य पर आउट होते हैं तब उनका रिएक्शन कैसा होता है। इसपर प्रियंका ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सभी अपने पति के साथ उसकी टीम को सपोर्ट करने जाती हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।