फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मालाबार 2020 युद्धाभ्यास: आईएनएस विक्रमादित्य से MiG-29Ks और F-18s ने भरी हुंकार, देखें वीडियो

Fri, 20 Nov 2020 10:17 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Fri, 20 Nov 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Malabar 2020 naval exercise indian navy Mig29ks us navy f18s operated from INS vikramaditya arabian sea indian ocean viral video
मालाबार नौसैन्य अभ्यास 2020 - फोटो : ANI
मालाबार 2020 सैन्य अभ्यास के दूसरे चरण का आज अंतिम दिन है। इस दौरान अरब सागर और हिंद महासागर में आईएनएस विक्रमादित्य एयरक्राफ्ट कैरियर से मिग-29एस ने उड़ान भरी। साथ ही, भारतीय नौसेना के मिग-29केएस और अमेरिकी नेवी के ए-18एस ने युद्धाभ्यास किया। इन दोनों लड़ाकू विमानों के उड़ान भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मालाबार 2020 सैन्य अभ्यास का दूसरा चरण 17 नवंबर को शुरू हुआ था। इसमें चार देश भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया नौसेना अभ्यास कर रहे हैं। 

चीन को कड़ा संदेश दे रहे भारत-अमेरिका

Malabar 2020 naval exercise indian navy Mig29ks us navy f18s operated from INS vikramaditya arabian sea indian ocean viral video
मिग 21 - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि मालाबार युद्धाभ्यास का आज अंतिम दिन है। यहां अरब सागर और हिंद महासागर में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं साझा युद्धाभ्यास कर रही हैं। अमेरिका के यूएसएस निमित्ज और भारत के आईएनएस विक्रमादित्य पर लड़ाकू विमान तैनात हैं, जो 4 दिन से लगातार युद्ध जैसी स्थितियों का सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। चारों देशों के इस सैन्य अभ्यास को चीन के लिए किसी कड़े संदेश से कम नहीं माना जा रहा है। 

1992 में हुई थी इस युद्धाभ्यास की शुरुआत

Malabar 2020 naval exercise indian navy Mig29ks us navy f18s operated from INS vikramaditya arabian sea indian ocean viral video
मालाबार नौसैन्य अभ्यास 2020 - फोटो : ANI
बता दें कि मालाबार युद्धाभ्यास की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। सबसे पहले भारत और अमेरिकी नौसेना ने इसे द्विपक्षीय युद्धाभ्यास के रूप में शुरू किया था। इसके 23 साल बाद यानी साल 2015 में जापान भी इस युद्धाभ्यास का स्थायी सदस्य बन गया। अब ऑस्ट्रेलिया भी इसमें शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय था पहले चरण का अभ्यास

Malabar 2020 naval exercise indian navy Mig29ks us navy f18s operated from INS vikramaditya arabian sea indian ocean viral video
मालाबार नौसेना अभ्यास - फोटो : twitter : @indiannavy
बता दें कि इस साल यानी 2020 में मालाबार युद्धाभ्यास का पहला चरण 3 नवंबर को शुरू हुआ था और 5 नवंबर को इसका समापन हुआ था। उस दौरान भारतीय नौसेना ने रणविजय, युद्ध पोत शिवालिक, समुद्र तटीय गश्ती नौका सुकन्या, जहाजों के बेड़े को सहायता पहुंचाने वाले पोत शक्ति और पनडुब्बी सिंधुराज को युद्धाभ्यास में शामिल किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed