WI Inning
35/1 (4 ov)
Target: 224
Shimron Hetmyer 22(12)*
Kamil Pooran 5 (7)
WI need 189 runs in 16.0 remaining overs
{"_id":"67cddc69a9eab0d8a30f2b70","slug":"when-you-leave-you-want-to-leave-the-team-in-better-place-says-virat-kohli-after-champions-trophy-win-2025-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CT 2025: 'ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हारने के बाद टीम को बड़ा टूर्नामेंट जिताना चाहता था', जीत के बाद भावुक हुए कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CT 2025: 'ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हारने के बाद टीम को बड़ा टूर्नामेंट जिताना चाहता था', जीत के बाद भावुक हुए कोहली
Mon, 10 Mar 2025 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:56 AM IST
सार
कोहली ने फाइनल के बाद कहा, 'हम चाहते हैं कि जब हम टीम छोड़कर जाएं तो टीम बेहतर स्थिति में हो। मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसी टीम है जो अगले आठ साल तक दुनिया की किसी भी टीम का सामना करने के लिए तैयार है।'
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
चैंपियन बल्लेबाज विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रविवार को कहा कि उनका काम सिर्फ आईसीसी ट्रॉफियां जीतना ही नहीं बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि जब वह खेल को अलविदा कहें तो भारतीय क्रिकेट बेहतर स्थिति में हो। भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को छह गेंद रहते चार विकेट से हराया।
विज्ञापन
Trending Videos
'छोड़कर जाएं तो टीम बेहतर स्थिति में हो'
कोहली ने फाइनल के बाद कहा, 'हम चाहते हैं कि जब हम टीम छोड़कर जाएं तो टीम बेहतर स्थिति में हो। मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसी टीम है जो अगले आठ साल तक दुनिया की किसी भी टीम का सामना करने के लिए तैयार है।' कोहली फाइनल में एक ही रन बना सके, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका विजयी शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्धशतक अहम था। कोहली ने कहा, 'यह अद्भुत है। हम ऑस्ट्रेलिया के कठिन दौरे के बाद वापसी करना चाहते थे और बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते थे। चैंपियंस ट्रॉफी की जीत अद्भुत है।' शुभमन गिल के साथ खड़े कोहली ने कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ी होने के नाते उनका फोकस अगली पीढ़ी को तैयार करने पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'हमारे ड्रेसिंग रूम में काफी प्रतिभा है'
उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में इतनी प्रतिभा है और वे अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने की कोशिश में हैं। हम सीनियर होने के नाते उनके साथ अनुभव बांटकर, उनकी मदद करके खुश हैं और यही वजह है कि भारतीय टीम इतनी मजबूत है।' उन्होंने खिताबी जीत को टीम प्रयासों का नतीजा बताते हुए कहा कि पूरी टीम और सभी ने अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अभ्यास सत्रों में खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है। विराट ने कहा कि शुभमन, श्रेयस, केएल , हार्दिक सभी ने शानदार प्रदर्शन किया।
'सभी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है'
कोहली को यह पसंद आया कि फाइनल लंबा चला। उन्होंने कहा, 'ये वो चीजें हैं जो आप (खिताब के लिए) चाहते हैं। दबाव में खेलना और हमेशा उसमें योगदान देना।' कोहली खुश थे कि खिताब जीतना एक शानदार टीम प्रयास था। उन्होंने कहा, 'पूरी टीम, सभी ने कभी न कभी (टूर्नामेंट के दौरान) योगदान दिया है, सभी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। हम एक अद्भुत टीम का हिस्सा रहे हैं। अभ्यास सत्रों में हमने जितना काम किया है, इसके बाद जीतना बहुत अच्छा लगता है। शुभमन ने शानदार प्रदर्शन किया है, श्रेयस ने कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं, केएल ने मैच को फिनिश किया है और हार्दिक ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।'
कोहली ने न्यूजीलैंड की तारीफ की
कोहली न्यूजीलैंड की टीम की तारीफ करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि कीवियों ने काफी संघर्ष किया है और वह भी तारीफ के हकदार हैं। उन्होंने कहा, 'हम हमेशा से ही इस बात से वाकिफ रहे हैं कि वह हमें चौंका सकते हैं। उनके पास प्रतिभावान खिलाड़ियों की संख्या सीमित है, लेकिन वे अपनी योजनाओं को इतनी अच्छी तरह से अंजाम देते हैं, वे ऐसा क्रिकेट खेलते रहते हैं जो उन्हें खेल में बनाए रखता है।'
विलियम्सन को लेकर बोले कोहली
कोहली ने कहा, 'न्यूजीलैंड की टीम हमेशा अपने गेंदबाजों का समर्थन करती रहती है। इसका श्रेय उन्हें जाता है, वे निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग टीम हैं। मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त (केन विलियमसन) को हारने वाली टीम में देखना दुखद है, लेकिन वे हमेशा बहुत अच्छे रहे हैं और वे बुनियादी बातों को अच्छी तरह से करते रहे हैं। यही बात उन्हें इतनी प्रतिस्पर्धी टीम बनाती है।'