{"_id":"5cecc39abdec22076019eecf","slug":"when-where-and-how-to-watch-live-streaming-of-india-vs-bangladesh-practice-match-in-world-cup-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup 2019: भारत-बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup 2019: भारत-बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
Tue, 28 May 2019 11:50 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 28 May 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेलने के बाद अब भारतीय टीम विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। सामने वही बांग्लादेश है जिसने 2007 विश्व कप के पहले ही मैच में टीम इंडिया को हार का मुंह दिखाया था।
विज्ञापन
भारत बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम को पूरी तरह आजमाना चाहेगा। जबकि चोट से उबर रहे केदार जाधव और विजय शंकर पर भी उसका खास ध्यान होगा। भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई फिर से जसप्रीत बुमराह करेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इस तरह की छोटी-छोटी कमियों से निजात पाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
मैच कब खेला जाएगा
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2019 का 10वां अभ्यास मैच 28 मई (मंगलवार) को खेला जाएगा।
मैच कहां खेला जाएगा
यह अभ्यास मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा
अभ्यास मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा।
किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे
आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेगी।
दोनों टीम इस प्रकार है
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), अबू जायद, लिटन दास (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, तमीम इकबाल।
बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), अबू जायद, लिटन दास (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, शाकिब अल हसन, सौम्य सरकार, तमीम इकबाल।