{"_id":"5cf6bfa6bdec22072d1ba7e9","slug":"when-umpires-stopped-pakistan-england-players-from-roughing-up-the-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो क्या इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में हुई बॉल टेंपरिंग की कोशिश! ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
...तो क्या इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में हुई बॉल टेंपरिंग की कोशिश!
Wed, 05 Jun 2019 12:56 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को विश्व कप मैच के दौरान अंपायरों ने रिवर्स स्विंग के लिए गेंद को एकतरफ खुरदुरा बनाने के लिए लिए चालबाजी नहीं करने की चेतावनी दी। सोमवार को हुए मुकाबले के दौरान मैदानी अंपायरों मारियस इरैसमस और सुंदरम रवि ने पाक कप्तान सरफराज अहमद और इंग्लैंड के इयोन मोर्गन से इस बारे में बात की। दोनों देशों के खिलाड़ी आउटफील्ड से थ्रो करते समय गेंद को एक से ज्यादा टप्पा खिलाकर फेंक रहे थे।
विज्ञापन
मोर्गन ने कहा, ‘वे दोनों पारियों के दौरान इस मुद्दे पर बात कर रहे थे। पारी के बीच में अंपायर मेरे पास आए और उन्हें लगा कि हम थ्रो के दौरान जरूरत से ज्यादा टप्पा खिला रहे हैं। यह जरूरत से ज्यादा कयास लगाने वाली बात है।’
विज्ञापन
मैच के दौरान दोनों टीमें के गेंदबाजों को ज्यादा रिवर्स स्विंग नहीं मिली लेकिन शतकवीर जोस बटलर ने आउट होने के बाद गेंद का निरीक्षण किया। पाक ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने बताया कि अंपायरों ने उनकी टीम के खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके थ्रो के दौरान गेंद ने एक से ज्यादा बार टप्पा लिया तो जुर्माना लगाया जा सकता है। यह उनका काम है और वे अपना काम कर रहे थे। दोनों टीमें में एकाध-दो बार ऐसा हुआ जब थ्रो के दौरान गेंद एक से ज्यादा टप्पा लेकर पहुंची। हमें 20वें ओवर के बाद चेतावनी मिली।
विज्ञापन