{"_id":"5dc918048ebc3e5b635f150c","slug":"when-ms-dhoni-scolded-deepak-chahar-in-ipl-20219-turning-point-of-deepak-chahar-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी धोनी की डांट सुनकर बीच मैदान रो पड़े थे दीपक चाहर, अब बने हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी धोनी की डांट सुनकर बीच मैदान रो पड़े थे दीपक चाहर, अब बने हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
दीपक चाहर को डांट लगाते धोनी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तारीख- 6 अप्रैल 2019, दिन- शनिवार, IPL 2019 अपने पूरे रोमांच पर था। आमने-सामने थी चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें। पंजाब की टीम को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 39 रन चाहिए थे। धोनी ने गेंद थमाई नई गेंद के साथ कमाल दिखाने वाले दीपक चाहर को।
2 of 6
दीपक चाहर को समझाइश देते धोनी
- फोटो : ट्विटर
चाहर ने यॉर्कर गेंद डालने का प्रयास किया और इस प्रयास में गेंद हाई फुलटॉस रही। बल्लेबाजी कर रहे सरफराज ने बल्ला छुआते हुए इसे थर्ड मैन दिशा में चौके के लिए रवाना कर दिया। गेंद कमर से ऊपर फुलटॉस थी ऐसे में अंपायर ने इसे नोबॉल करार दिया।
3 of 6
चाहर को समझाइश देते एमएस धोनी
- फोटो : ट्विटर
चाहर की अगली गेंद भी ऐसी ही रही और एक बार फिर से अंपायर ने हाई फुलटॉस के चलते इसे नोबॉल करार दिया। इस गेंद से सरफराज ने दो रन दौड़कर भी बना लिए। लगातार दो गेंद हाई फुलटॉस और नोबॉल होने के बाद एक समय तो लगने लगा था कि कहीं दीपक चाहर भी आरसीबी के गेंदबाजी मोहम्मद सिराज वाली गलती न कर दें, क्योंकि सिराज ने ठीक एक दिन पहले केकेआर के खिलाफ ऐसी ही गलती थी जिसके बाद मैच पलट गया था और कोलकाता जीत गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीपक चाहर को समझाइश देते धोनी
- फोटो : ट्विटर
दीपक चाहर की गलतियों से धोनी खफा हो गए। वे दौड़ते हुए गए और चाहर से प्लान के अनुसार गेंद डालने के कहा, वे जिस तरह से चाहर को कह रहे थे उससे ऐसा लग रहा था मानो वे उन्हें ज्यादा प्रयोग करने के बजाय सीधे गेंद डालने को कह रहे थे। धोनी जब सुनाने लगे तो चाहर का चेहरा उतर गया। आंखें डबडबाई हुईं थीं।
विज्ञापन
5 of 6
चाहर को समझाइश देते धोनी
- फोटो : ट्विटर
धोनी के समझाने के बाद दीपक चाहर ने पूरा ओवर एकदम सटीक डाला। उनके इस ओवर से 13 रन गए, लेकिन इनमें से आठ रन तो पहली दो नोबॉल पर बने थे। धोनी के ज्ञान के बाद चाहर ने आखिरी गेंद पर खतरनाक बल्लेबाज डेविड मिलर को भी बोल्ड कर दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।