फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Whats The Current Scene of IPL 2017 Playoff

IPL 10: साफ हुआ प्ले ऑफ का गणित, पर कुछ पेंच बाकी

Tue, 09 May 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Written by: पवन नाहर
amarujala.com- Written by: पवन नाहर Updated Tue, 09 May 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Whats The Current Scene of IPL 2017 Playoff
आईपीएल - फोटो : IPL
आईपीएल 2017 में अब प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। लीग मैच अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गए हैं और बचे हुए ज्यादातर मैचों का अब अंततालिका पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। कुछ टीमें पहले ही बाहर हो गई हैं और टॉप-2 की तस्वीर भी मोटा-मोटी साफ ही है। अब जो लड़ाई है वो तीसरे और चौथे पायदान के लिए है, जिसमें 3 टीमों के बीच ही लड़ाई शेष रह गई है।
विज्ञापन


कौन कर चुका है क्वालिफाई
पहले बात करते हैं कि उन टीमों को जो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स 12-12 मैचों में क्रमश: 18 और 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। दोनों ही टीमों के पास 2-2 मैच बाकी हैं, जो इन्हें टॉप-2 स्थानों के लिए प्रबल दावेदार बनाती हैं। हालांकि, राइजिंग पुणे सुपरजायंट भी 12 मैचों में 16 अंक से साथ क्वालिफाई कर चुकी है। मगर उसकी नेट रन रेट नेगेटिव में है, जिसके चलते वो तीसरे स्थान पर है। हालांकि, ज्यादा अंत पाकर वो टॉप 2 में जगह प्राप्त कर सकती है, मगर यह मुंबई और कोलाकाता की हार पर भी निर्भर करेगा।
विज्ञापन

यहां फंसा हुआ है प्लेऑफ का पेंच

Whats The Current Scene of IPL 2017 Playoff
आईपीएल - फोटो : IPL
ये टीमें हो चुकी हैं बाहर
अब बात उन टीमों की जो प्लेऑफ की तस्वीर से बाहर हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लॉयंस की टीमें अब किसी भी सूरत में प्लेऑफ नहीं खेल सकती। सबसे बुरी दशा आरसीबी की है, जो 13 मैचों में सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई। उसके पास 5 अंक हैं। वहीं गुजरात लॉयंस की बात की जाए, तो 12 मैचों में 4 जीत दर्ज कर उसके पास सिर्फ 8 अंक है। दिल्ली प्लेऑफ की तस्वीर में तभी बनी रह सकती थी, यदि सोमवार को मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देता। मगर हैदराबाद की जीत ने सभी किंतु-परंतु पर विराम लगाते हुए, दिल्ली को दौड़ से बाहर कर दिया।

कहां फंसा है पेंंच
पेच अब आखिरी स्थान के लिए फंसा हुआ है, जिसके लिए डिफेंडिंग चैंपियंस सनराइजर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमें दौड़ में हैं। किंग्स के पास 11 मैचों में 10 अंक हैं और सनराइजर्स ने 13 मैचों में 15 अंक अर्जित किए हैं। सनराइजर्स के लिए यह रेस थोड़ी आसान है क्योंकि यदि वो आपना आखिरी मैच जीत लेती है, तो वो 17 अंकों के साथ अपनेआप ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेगी। वहीं किंग्स इलेवन को अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने ही जीतने हैं। ऐसे में वो 16 अंकों पर पहुंचेगी और उसकी कुछ उम्मीद बनी रहेगी।

खत्म नहीं हुई हैं उम्मीदें, नेट रन रेट बिगाड़ेगी खेल!

Whats The Current Scene of IPL 2017 Playoff
आईपीएल - फोटो : IPL
किंग्स इलेवन के सामने दिक्कत यह है कि उसके प्लेऑफ में पहुंचने के लिए न सिर्फ उसकी जीत जरूरी है, बल्कि सनराइजर्स की हार भी आवश्यक हो जाती है। किंग्स यदि एक भी मैच हारते हैं, तो इस आईपीएल से उनका पैकअप तय है। सनराइजर्स की जीत के बाद भी किंग्स के पास एक और विकल्प बच जाता है। वह है कि किंग्स अपने बाकी बचे तीनों मैच जीते और राइजिंग पुणे सुपरजायंट अपने बाकी बचे दोनों मैच गंवा दे। इस सूरत में पुणे और पंजाब दोनों के 16-16 अंक होंगे, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर पंजाब की एंट्री तय हैं।

बता दें कि आईपीएल में टॉप दो टीमों के बीच पहले क्वालिफायर-1 खेला जाता है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में प्रवेश करती है। हारने वाली टीम को दूसरा मौका क्वालिफायर-2 में मिलता है। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ती हैं। जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में जाती है और हारने वाली टीम का पत्ता कट जाता है। ऐसे में हर टीम टॉप 2 में रहने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed