हैदराबाद गैंगरेप: कोहली समेत कई क्रिकेटर्स ने जताया गुस्सा, विराट बोले बेहद शर्मनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद की एक महिला डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या की घटना से पूरा देश सन्न है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत खेल जगत ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने शनिवार को ट्वीट कर इस दिल दहला देने वाली घटना को शर्मनाक बताया। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
What happened in Hyderabad is absolutely shameful.
— Virat Kohli (@imVkohli) November 30, 2019
It's high time we as a society take charge and put an end to these inhumane tragedies.
दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और भारतीय ओपनर शिखर धवन ने भी इस घटना पर दुख जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। हरभजन सिंह ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया।
This is an extremely painful news of Priyanka Reddy, shocked and disgusted on hearing this. The offenders must be punished! My deepest condolences to her family and friends 🙏 #RIPPriyankReddy #JusticeForPriyankaReddyُ
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) November 30, 2019
How can someone commit such a barbaric and heinous crime. Speechless and shocked to know about the incident. Deep condolences to the family of #priyanakareddy It’s time the Govt takes stringent action and punish the guilty.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 30, 2019
टीम इंडिया के गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, इसके लिए शर्म ही एक शब्द हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा, मुल्क चाहे जिसका भी हो, पर जब इंसानियत मरती है तो सारा जहां रोता है।
Mulk chaahe jiska bhi ho par jab insayiyat marti hay to saara jahan rota hay... #HangRapists
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 30, 2019
हैदराबाद में हुई दिल दहलाने-आंख नम करने वाली वीभत्स घटना ने एक बार फिर 2012 के निर्भया प्रकरण को जेहन में ला दिया है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक युवती को दुष्कृत्य के बाद जलाकर मार दिया गया। इस घटना से देशभर में भावनाएं एकबार फिर उबल पड़ी हैं।