{"_id":"57d830834f1c1bef30d482d4","slug":"what-differs-kohli-from-other-batsman-says-kiwi-skipper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या बनाता है कोहली को सबसे अलग, जानिए कीवी कप्तान की राय...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या बनाता है कोहली को सबसे अलग, जानिए कीवी कप्तान की राय...
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दौरे पर आई कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी सीरीज में उनकी टीम विराट कोहली को गंभीरता से लेगी। विलियमसन ने कहा, विराट एक महान खिलाड़ी हैं। उनकी खेल के तीनों प्रारूपों में हावी होने की क्षमता काफी विशेष है, जिसकी मैं बेहद प्रशंसा करता हूं। मैं उन्हें खेलते देखना पसंद करता हूं। उन्होंने कहा, "भारतीय टीम में कई खिलाड़ी हैं जिन पर हमें ध्यान देना होगा, विराट उनमें से एक हैं। उनके आगे हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलना होगा।
न्यूजीलैंड की टीम को शुक्रवार से मुंबई के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है। विलियमसन ने माना की भारत में खेलना सबसे मुश्किल चुनौती मानते हुए कहा कि "भारत के खिलाफ उनके घर में खेलना काफी कड़ी चुनौती है, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। उन्होंने कहा, हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कुछ सालों से आईपीएल में खेल रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि उनका अनुभव काम आएगा। कीवी टीम के कप्तान ने कहा, प्रारूप अलग है और टीम का ध्यान इस समय टेस्ट क्रिकेट पर है। लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि उन हालात में खेलने से हमें यहां कुछ फायदा जरूर होगा।

केन विलियम्सन
उन्होंने कहा, इस श्रृंखला में स्पिनरों का प्रभुत्व होने की उम्मीद है। ने कहा कि टीम इस श्रृंखला में उपमहाद्वीप में अपने अनुभव पर निर्भर करेगी। भारत आने से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में स्पिन ने काफी अहम योगदान दिया और वहां बल्लेबाजी करना भी मुश्किल था। दोनों टीमों की तरफ से स्पिनर अहम भूमिका निभाएंगे। हमारे पास तीन अच्छे स्पिनर हैं और यह अच्छी प्रतिस्पर्धा होगी।
कीवी टीम के कोच माइक हेसन ने कहा, दक्षिण अफ्रीका से पहले हमने जिम्बाब्वे के बुलवायो में काफी समय गुजारा। उनके खिलाफ श्रृंखला में स्पिनरों को दबदबा रहा और हमें भारत में जिस तरह की उम्मीद है उसी तरह की समान परिस्थतियां और तेजी वहां थी।माइक ने कहा, हमारे लिए घर में उन परिस्थतियों को दोहराना मुश्किल है। इसलिए टेस्ट श्रृंखला से पहले का पहला सप्ताह वापसी करने और व्यक्तिगत रूप से रणनीति तैयार करने के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। हालांकि टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने यहां पहले भी खेला है और उपमहाद्वीप में सफलता हासिल की है। हम निश्चित ही उस अनुभव के साथ मैदान पर उतरेंगे।
भारत के खिलाफ बड़ी श्रृंखला में उतरने से पहले न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी चिंता उसके मुख्य बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल का फॉर्म में न होना है।
न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ 3 टेस्ट और पांच वन-डे खेलेगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 22 सितंबर से खेला जाएगा।