फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies vs england first test england all out for 77 in first innings at barbados

रोच की रफ्तार में उड़ी इंग्लैंड का शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली पारी में सिर्फ 77 रन पर ढेर

Fri, 25 Jan 2019 09:47 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 25 Jan 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
west indies vs england first test england all out for 77 in first innings at barbados
केमार रोच

इंग्लैंड की टीम गुरुवार को बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में महज 77 रन पर ढेर हो गई। यह इंग्लैंड का वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथा सबसे न्यूनतम स्कोर है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज केमार रोच के सामने सरेंडर किया। रोच ने 11 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट झटके।

विज्ञापन


इस सदी में यह छठा मौका है जब इंग्लैंड की टीम किसी टेस्ट पारी में 100 रन के भीतर ऑलआउट हुई। इससे पहले 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79, 2007 में श्रीलंका के खिलाफ 81, 2009 में किंग्सटन में 51, 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 72 और पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन पर ढेर हुई थी।
विज्ञापन


इंग्लैंड की पहली पारी का स्कोर केनसिंगटन ओवल में किसी टेस्ट पारी का न्यूनतम स्कोर भी बना। इससे पहले 1997 में टीम इंडिया और 2017 में पाकिस्तान के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज था। दोनों ही टीमें क्रमश: 81-81 रन पर ऑलआउट हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड को 77 रन पर ढेर करने के बाद वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक 36 ओवर में 6 विकेट खोकर 127 रन बनाए। कप्तान जेसन होल्डर 7 और शेन डॉरिच 27 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। मेजबान टीम को पहली पारी के आधार पर 212 रन की बढ़त मिली।

पहली पारी में 289 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की कुल बढ़त अब 339 रन की हो चुकी है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। मेहमान टीम को सस्ते में समेटने के बाद कैरेबियाई टीम को दूसरी पारी में ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई। 

ओपनर्स क्रैग ब्रेथवेट और जॉन कैंपेबल ने 52 रन की साझेदारी की। मोइन अली ने ब्रेथवेट को क्लीन बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद वेस्टइंडीज का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। स्टोक्स ने पहले ओपनर कैंपेबल को जेनिंग्स के हाथों कैच आउट कराया। जल्द ही स्टोक्स ने शाई होप को अपना दूसरा शिकार बनाया।


इसके बाद मोइन अली ने डैरेन ब्रावो और रोस्टन चेस को क्रीज पर जमने का मौका भी नहीं दिया और दोनों के कैच स्टोक्स के हाथों थमाकर विंडीज टीम पर दबाव बना दिया। फिर शिमरोन हेटमायर ने तेजी से पारी खेलते हुए स्कोर 100 रन के पार लगाया। करन ने उन्हें बटलर के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को छठा झटका दिया।

इंग्लैंड की तरफ से मोइन अली ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। बेन स्टोक्स ने दो जबकि सैम करन को एक सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed