{"_id":"5d6b01838ebc3e93ab3b6652","slug":"west-indies-rahkeem-cornwall-says-claiming-cheteshwar-pujara-as-first-test-wicket-feels-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहकीम ने पुजारा को बनाया था अपना पहला टेस्ट शिकार, अब कहा कोई नई बात नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रहकीम ने पुजारा को बनाया था अपना पहला टेस्ट शिकार, अब कहा कोई नई बात नहीं
Sun, 01 Sep 2019 04:54 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 01 Sep 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
रहकीम कॉनर्वाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवॉल ने कहा कि अपने पदार्पण टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया और मुकाबले के पहले दिन 27 ओवर में सिर्फ 69 रन दिए।
विज्ञापन
इस ऑफ स्पिनर ने अपने तीसरे ही ओवर में ही पुजारा का अहम विकेट ले लिया। कॉर्नवॉल ने कहा, ‘पहले टेस्ट विकेट के रूप में उन्हें आउट करके अच्छा महसूस हुआ। यह वैसे कोई नई बात नहीं थी, लेकिन फिर भी मुझे अच्छा लगा।’ उन्होंने कहा, ‘पदार्पण करना अच्छा अहसास था। मुझे लगता है कि शुरू में गेंद अच्छी होती है। मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी और गेंद सही लाइन-लेंथ में डालनी होगी।’
विज्ञापन