फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   West Indies great Brian Lara has hailed Carl Hooper says even not Sachin Tendulkar or me came close to him

Brian Lara: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज लारा ने इस खिलाड़ी को बताया सर्वश्रेष्ठ, सचिन और खुद से भी बेहतर कहा

Tue, 16 Jul 2024 11:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Jul 2024 11:48 AM IST
सार

सचिन ने टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 18426 रन हैं। लारा ने टेस्ट मैच में 400 रन बनाए थे जो रिकॉर्ड अब तक कोई भी बल्लेबाजी नहीं तोड़ सका है। इसके अलावा उन्होंने प्रथम श्रेणी के एक मैच में 501 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
West Indies great Brian Lara has hailed Carl Hooper says even not Sachin Tendulkar or me came close to him
ब्रायन लारा - फोटो : PTI

विस्तार

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने टीम के पूर्व साथी कार्ल हूपर को लेकर बड़ा बयान दिया है। लारा का कहना है कि वह या सचिन तेंदुलकर भी कूपर की प्रतिभा के करीब नहीं पहुंच सके हैं। सचिन और लारा की गिनती क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। सचिन के नाम वनडे और टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है, जबकि लारा ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी में सर्वाधिक निजी स्कोर बनाया है। इन उपलब्धियों के बावजूद लारा का मानना है कि हूपर की प्रतिभा उन दोनों से बेहतर है। 
विज्ञापन

सचिन ने टेस्ट में 15921 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 18426 रन हैं। लारा ने टेस्ट मैच में 400 रन बनाए थे जो रिकॉर्ड अब तक कोई भी बल्लेबाजी नहीं तोड़ सका है। इसके अलावा उन्होंने प्रथम श्रेणी के एक मैच में 501 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लारा ने की हूपर की सराहना
लारा ने अपनी नई किताब में लिखा, हूपर उन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्हें मैंने खेलते देखा है। मैं यह कह सकता हूं ना सिर्फ और मैं उनके प्रतिभा के करीब हैं। हूपर के करियर को कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर अलग करके देखें इसमें काफी विभिन्नता है। कप्तान के तौर पर उनका औसत 50 के करीब का है और वह जिम्मेदारी का आनंद लेते थे। यह दुखद है कि केवल एक कप्तान के रूप में ही उन्होंने अपनी वास्तविक क्षमता का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

लारा ने साथ ही कहा कि विवियन रिचर्ड्स को भी हूपर से विशेष लगाव था। उन्होंने कहा, रिचर्ड्स कभी नहीं चाहते कि कोई दूसरा बेहतर ना करे। वो ऐसे ही थे, लेकिन रिचर्ड्स भी हूपर को पसंद करते थे। इसमे कोई शक नहीं कि मुझे भी ज्यादा हूपर को पसंद करते थे। 

हाल ही में एक साक्षात्कार में लारा ने बताया था कि उनका मानना है कि इंग्लैंड और भारत से दो खिलाड़ी उनका 400 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। लारा ने कहा था, मेरे समय में कुछ खिलाड़ी थे जिन्होंने मेरे रिकॉर्ड को चुनौती दी और 300 रनों के पार भी गए जिसमे वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, इंजमाम उल हक और सनथ जयसूर्या शामिल थे। ये सभी काफी आक्रमक बल्लेबाज थे। आज के समय में कितने आक्रमक खिलाड़ी आपको दिख रहे हैं? इंग्लैंड की टीम में जैक क्रावले और हैरी ब्रूक। भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल। अगर वे सही स्थिति समझने में तैयार रहे तो रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed