{"_id":"5dc6fd758ebc3e5af44c9a0c","slug":"west-indies-defeated-afghanistan-cricket-team-in-2nd-odi-nicholas-pooran-shines","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी जीत के साथ विंडीज ने किया सीरीज पर कब्जा, अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में दी शिकस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरी जीत के साथ विंडीज ने किया सीरीज पर कब्जा, अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में दी शिकस्त
Sun, 10 Nov 2019 07:48 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 10 Nov 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे वनडे में भी हरा दिया है। निकोलस पूरन की 50 गेंदों में 67 रनों की आक्रामक पारी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने शनिवार को अफगानिस्तान को 47 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली। वेस्टइंडीज ने निकोलस पूरन (67), लेविस (54) और हेटमेयर (34) की मदद से 247 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 46वें ओवर में 200 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक रन पर ही उसका पहला विकेट गिर गया। उसके बाद रहमत शाह (33) और हजरत उल्लाह जजई (23) ने दूसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। रहमत शाह रन आउट हो गए। अफगानिस्तान ने 109 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। उसके बाद नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी (32) ने पारी को संभाला। जादरान ने 66 गेंदों में 56 रन बनाए लेकिन 177 रन की टीम योग पर उनके आउट होने के बाद अफगानिस्तान मुकाबले से बाहर हो गई और कुल 200 रन पर ऑल आउट हो गई। साथ ही वह अपने घरेलू मैदान पर 0-2 से सीरीज गंवा बैठी।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल, रोस्टन चेज और हेडन वॉल्श ने तीन-तीन विकेट लिए।