फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies beat bangladesh by ininning and 219 runs at Antigua North Sound

वेस्टइंडीज का विजयी आगाज, पहले टेस्ट में बांग्लादेश को दी पारी और 219 रन से करारी मात

Sat, 07 Jul 2018 04:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
west indies beat bangladesh by ininning and 219 runs at Antigua North Sound
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश

शेनन गैब्रिएल (5/77) की मदद से वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले पारी एवं 219 रन से हरा दिया। पहली पारी में बांग्लादेश की टीम अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 43 पर आउट हो गई थी। विंडीज ने पहली पारी में क्रेग ब्रेथवेट (121) के शतक से 406 रन बनाए थे। इस मुकाबले में तेज गेंदबाज केमार रोच को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 12 जुलाई से किंग्सटन में खेला जाएगा।   

विज्ञापन


बांग्लादेश की दूसरी पारी 144 पर सिमट गई। यह अपनी धरती पर विंडीज की पारी की सबसे बड़ी जीत रही। बांग्लादेश की दूसरी पारी में नुरुल हसन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए।  इसके अलावा रुबेल हुसेन (16), महमूदुल्लाह (15), तमीम इकबाल (13) और कप्तान शाकिब अल हसन ने अपनी टीम के लिए 12 रन जोड़े। वहीं, विंडीज की ओर से शैनन गैब्रिएल ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके जबकि कप्तान जेसन होल्डर ने तीन वहीं मिगुएल कमिंस ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


बांग्लादेश की पहली पारी 43 रन पर सिमट गई थी। विंडीज की ओर से पहली पारी में तेज गेंदबाज केमार रोच ने पांच जबकि कमिंस ने तीन व होल्डर ने दो विकेट लिए थे। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 406 रन बनाए थे। विंडीज की ओर से पहली पारी में ओपनर क्रैग ब्रैथवेट ने 291 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा डवने स्मिथ (58), शाई होप (67) रन बनाकर आउट हुए थे। किरोन पॉवेल ने 65 गेंदों पर 48 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed