फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   west indies and sri lankas second test ends on draw

गैब्रिएल के करियर बेस्ट प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ ड्रॉ कराया दूसरा टेस्ट

Tue, 19 Jun 2018 10:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
west indies and sri lankas second test ends on draw
शेनन गैब्रिएल

शेनन गैब्रिएल (8 विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग विवाद से घिरा दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की। गैब्रिएल की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की दूसरी पारी 342 रन पर सिमटी। इस तरह कैरीबियाई टीम को 296 रन का लक्ष्य मिला। मुकाबला जब ड्रॉ घोषित किया गया तब तक इंडीज ने पांच विकेट खोकर 147 रन बनाए थे।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज को टेस्ट ड्रॉ कराने में बारिश का भी साथ मिला, जिसकी वजह से मैच काफी प्रभावित हुआ। बता दें कि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 334 रन बनाए थे और 287 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। 
विज्ञापन


फिर अंतिम दिन खेल की शुरुआत अकिला धनंजय और लाहिरू कुमारा ने की। दिन का पहला विकेट गैब्रिएल ने अकिला को बोल्ड कर लिया।  वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जल्द ही गैब्रिएल ने सुरंगा लकमल (7) को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ श्रीलंकाई पारी 342 पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


296 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के सामने मैच ड्रॉ कराने की बड़ी चुनौथी थी। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने ड्वेन स्मिथ (1) और किरोन पॉवेल (2) को सस्ते में आउट कर जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन क्रैग ब्रेथवेट और शाई होप के बीच बनाई अर्धशतकीय पारी ने मेजबान टीम को मजबूत किया। ब्रैथवेट ने 172 गेंदो पर 59 रनों की पारी खेली। वहीं होप ने 115 गेंदो पर 39 रन बनाए। दिन खत्म होने तक श्रीलंका टीम 147 रन ही बना सकी। तभी मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

श्रीलंका: 253/10, 342/10 

वेस्टइंडीज: 300/10, 147/5

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed