{"_id":"fe642d8a-0b9b-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"west-indies-and-new-zealand-will-play-only-for-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में जीतने उतरेगा न्यूजीलैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हर हाल में जीतने उतरेगा न्यूजीलैंड
पल्लेकल/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Oct 2012 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड सोमवार को होने वाले मैच में एक दूसरे को हर हाल में हराने उतरेंगे। अगर न्यूजीलैंड टीम हार जाती है तो सोमवार को टूर्नामेंट में उसका आखिरी मैच होगा। वहीं सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए वेस्टइंडीज बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगा। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा होगा।
विज्ञापन
लगातार दो हार ने न्यूजीलैंड को इस स्थिति में पहुंचा दिया है, जहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। हालांकि सिर्फ जीत से ही न्यूजीलैंड की उम्मीद पूरी नहीं होगी और उन्हें बड़े अंतर से जीत के अलावा यह आशा भी करनी होगी कि इंग्लैंड सोमवार को अपना अंतिम मैच हार जाए। इस परिणाम से श्रीलंका सेमीफाइनल में पहुंच जायेगा और अन्य तीन टीमें न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दो-दो अंक होंगे।
विज्ञापन
इसके बाद नेट रन रेट से फैसला होगा, जिस भी टीम का बेहतर रन रेट होगा वह मेजबान देश के साथ अगले दौर में पहुंचेगी। वेस्टइंडीज की टीम के पास यह फायदा है कि वह एक जीत दर्ज कर चुकी है और एक और जीत उन्हें सेमीफाइनल की दौड़ में पहुंचा देगी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय है। कुछ प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने के बावजूद वे अपने इस स्कोर को बचाने में असफल रहे। न्यूजीलैंड को सुपर आठ चरण के पहले मैच में श्रीलंका के हाथों हार एलिमिनेटर के जरिये मिली, जिसमें उन्होंने सात विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था।
वेस्टइंडीज भी काफी हद तक अपनी बल्लेबाजी पर निर्भर है और टूर्नामेंट में अब तक का सफर उनके लिये उतार चढ़ाव भरा रहा है। शनिवार को नौ विकेट से करारी शिकस्त से पहले उन्होंने अच्छा ही प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज को हराने के लिए क्रिस गेल को काबू करना जरूरी होगा।