{"_id":"5c1ce03bbdec2257272789a2","slug":"we-wanted-anil-kumble-to-continue-as-india-coach-but-he-wanted-to-quit-says-vvs-laxman","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट-कुंबले विवाद पर लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, खोलकर रख दी पूरे विवाद की सच्चाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-कुंबले विवाद पर लक्ष्मण का बड़ा खुलासा, खोलकर रख दी पूरे विवाद की सच्चाई
Fri, 21 Dec 2018 06:31 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेरी-वेरी स्पेशल लक्ष्मण के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने बड़ा खुलासा किया है। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य लक्ष्मण ने शुक्रवार को कहा कि उनकी समिति चाहती थी कि अनिल कुंबले भारत के कोच बने रहे, लेकिन पिछले साल कप्तान विराट कोहली से मतभेद के बाद पूर्व कप्तान पद पर बने रहना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान के घटनाक्रम को याद करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि उस प्रकरण ने सब कुछ बदमजा कर दिया था। उन्होंने ‘इंडिया टुडे साउथ कांक्लेव’ में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोहली ने सीमा पार की है।
विज्ञापन
बकौल लक्ष्मण. 'सीएसी को लगता था कि कुंबले को पद पर बने रहना चाहिए लेकिन उसे लगा कि पद छोड़ना ही सही फैसला है। इस प्रकरण से सब कुछ बदमजा हो गया था।’
विज्ञापन
क्रिकेट सलाहकार समिति में वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली थे, जिन्होंने 2016 में अनिल कुंबले को कोच चुना। कुंबले और कोहली के बीच मतभेद सार्वजनिक होने के बाद कुंबले ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
लक्ष्मण ने कहा, ‘मुझे यह खराब लगा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान वह गलत कारणों से सुर्खियों में था। सीएसी अनिल को पद पर बने रहते देखना चाहती थी लेकिन पूरा प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण था।’
उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा लोगों से कहता हूं कि सीएसी विवाह सलाहकार नहीं है। हमारा काम सर्वश्रेष्ठ को चुनना है। हमने विस्तृत प्रक्रिया से यह किया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि विराट कोहली ओर अनिल कुंबले मिलकर काम नहीं कर सके।’