फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 Sara Tendulkar came to watch India vs New Zealand semifinal clapped when Shubman Gill hit a four

Shubman-Sara: भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल देखने पहुंचीं सारा तेंदुलकर, शुभमन ने लगाया चौका तो बजाई ताली

Wed, 15 Nov 2023 03:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Wed, 15 Nov 2023 03:25 PM IST
सार

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 71 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने चौका लगाया तो सारा ने ताली भी बजाई।

विज्ञापन
WC 2023 Sara Tendulkar came to watch India vs New Zealand semifinal clapped when Shubman Gill hit a four
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप सेमीफाइनल मैच को देखने पहुंचीं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (14 नवंबर) को भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 71 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने चौका लगाया तो सारा ने ताली भी बजाई।
विज्ञापन

WC 2023 Sara Tendulkar came to watch India vs New Zealand semifinal clapped when Shubman Gill hit a four
सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
10वें ओवर में शुभमन गिल लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने जैसे ही चौका लगाया कैमरामैन ने सारा तेंदुलकर की तरफ फोकस किया। स्क्रीन पर सारा दिखाई देने लगीं। वह शुभमन गिल के चौके से खुशकर ताली बजा रही थीं। सारा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

WC 2023 Sara Tendulkar came to watch India vs New Zealand semifinal clapped when Shubman Gill hit a four
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सारा तेंदुलकर विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी स्टेडियम में नजर आई थीं। सारा ने तब भी वानखेड़े स्टेडियम में शुभमन गिल के तालियां बजाई थीं। 
विज्ञापन

WC 2023 Sara Tendulkar came to watch India vs New Zealand semifinal clapped when Shubman Gill hit a four
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आती रहती हैं, लेकिन अभी दोनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed