फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WC 2023 India vs New Zealand World Cup Matches Preview Points Know Semifinal Qualification Scenario IND vs NZ

IND vs NZ: न्यूजीलैंड पर जीत के बाद भारत शीर्ष पर, देखें अंक तालिका का मौजूदा हाल

Sun, 22 Oct 2023 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Oct 2023 11:20 PM IST
सार

भारतीय टीम इस विश्व कप में अब तक अजेय है। उसने पांच में से पांच मैच जीते हैं। अब भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। आइए अंक तालिका का ताजा हाल जानते हैं...

विज्ञापन
WC 2023 India vs New Zealand World Cup Matches Preview Points Know Semifinal Qualification Scenario IND vs NZ
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को वनडे विश्व कप का 21वां मुकाबला खेला गया। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था। इसको लेकर भारतीय टीम पर दबाव था, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने इस बार कोई गलती नहीं की और 20 वर्षों बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस मैच से ही अंक तालिका में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। 
विज्ञापन

दरअसल, 21वें मैच से पहले तक न्यूजीलैंड और भारत दोनों टीमें इस विश्व कप में अजेय थीं और चार में से चार मैच जीते थे। हालांकि, इस मैच के बाद कीवी टीम के साथ एक हार का आंकड़ा जुड़ गया, जबकि भारतीय टीम ने जीत का पंजा लगाया। भारतीय टीम अभी भी अजेय है और उसने पांच में से पांचों मैच जीते हैं। मैच से पहले तक न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी, लेकिन अब भारतीय टीम ने उन्हें हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

अंक तालिका का मौजूदा हाल
टीम  मैच जीत हार अंक रन रेट
भारत 5 5 0 10 +1.353
न्यूजीलैंड 5 4 0 8 +1.481
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 6 +2.212
ऑस्ट्रेलिया 4 2 2 4 -0.193
पाकिस्तान 4 2 2 4 -0.456
बांग्लादेश 4 1 3 2 -0.784
नीदरलैंड्स 4 1 3 2 -0.790
श्रीलंका 4 1 3 2 -1.048
इंग्लैंड 4 1 3 2 -1.248
अफगानिस्तान 4 1 3 2 -1.250
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा अंक तालिका में भारत ने पांच मैचों में पांच जीत हासिल की है। उसके 10 अंक हैं, जबकि नेट रन रेट +1.353 है। न्यूजीलैंड की टीम पांच मैचों में चार जीत और आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर लुढ़क गई है। उसका नेट रन रेट +1.481 है। 2019 विश्व कप में भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। उसने नौ में से सात मैच जीते थे। एक में हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच बेनतीजा रहा था। 2019 विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लीग स्टेज का मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो सका था।
विज्ञापन

रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को आठ विकेट से और तीसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। पुणे में चौथे मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से शिकस्त दी और अब न्यूजीलैंड को हराया है। वहीं, कीवी टीम ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट, दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रन और तीसरे मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था। फिर अफगानिस्तान को हराकर जीत का चौका लगाया। हालांकि, पांचवें मैच में उन्हें भारत ने हराया।

भारत के अगले चार मैच
  • 29 अक्तूबर: भारत बनाम इंग्लैंड
  • 2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका
  • 5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
  • 12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड

ऑस्ट्रेलिया की टॉप फोर में एंट्री, पाकिस्तान पांचवें नंबर पर
नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले तक दक्षिण अफ्रीका ने दो शानदार जीत हासिल की थी और एक में तो 400+ का स्कोर बनाया था। हालांकि, नीदरलैंड के खिलाफ अफ्रीकी टीम चोक कर गई और हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को इंग्लैंड पर बड़ी जीत ने दक्षिण अफ्रीका की स्थिति और मजबूत कर दी है। उसके चार मैचों में तीन जीत और एक हार का साथ छह अंक हैं और टीम तीसरे स्थान पर है। सबसे खास बात उसका नेट रन रेट है, जो कि सबसे ज्यादा +2.212 है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले श्रीलंका को हराकर नौवें से छठे स्थान पर छलांग लगाई थी। इसके बाद पाकिस्तान को हराकर टीम छठे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई। उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से भी बेहतर हो गया है।

दोनों टीमों ने चार-चार मैच खेले हैं और दो जीत, दो हार के साथ दोनों के पास आठ अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट -0.193  और पाकिस्तान का -0.456 है। पाकिस्तान की टीम पांचवें स्थान पर है।डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद चार में से एक जीत और तीन हार के साथ दो अंक लेकर छठे से नौवें स्थान पर लुढ़क गई है। बांग्लादेश के चार में दो अंक हैं और वह छठे स्थान पर आ गई है। उसने एक मैच जीता है और तीन में हार मिली है। नीदरलैंड तीन में से एक जीत और दो हार के साथ सातवें और श्रीलंका चार में से एक जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर है। उसने शनिवार को नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। इंग्लैंड नौवें और अफगानिस्तान आखिरी यानी 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed