{"_id":"5fa6bf4f7bf6ef14313363a1","slug":"wbbl-tahlia-mcgrath-completes-epic-catch-in-women-big-bash-league-see-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBBL: तहलिया मैकग्रा ने पकड़ा ऐसा अद्भुत कैच, दुनिया कर रही तारीफ, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WBBL: तहलिया मैकग्रा ने पकड़ा ऐसा अद्भुत कैच, दुनिया कर रही तारीफ, देखें VIDEO
Sat, 07 Nov 2020 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओवल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : @StrikersWBBL
क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि कैच छोड़े तो मैच हारे। कुछ ऐसा ही महिला बिग बैश लीग में देखने को मिला। बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच में स्ट्राइकर्स के खिलाड़ी तहलिया मैकग्रा ने एक ऐसा बेहतरीन कैच लपका, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
ब्रिस्बेन हीट की पारी के 18वें ओवर की पहली गेंद पर मैकग्रा ने मैडलिन पेन्ना की मदद से ब्रिस्बेन के स्टार बल्लेबाज अमेलिया केर का शानदार कैच लपका और उन्हें पवेलियन पहुंचाया। इस कैच को पकड़ने में मैडलिन पेन्ना और तेहलिया मैकग्रा ने एक बेहतरीन संयोजन किया।
विज्ञापन
यह तब हुआ जब ब्रिस्बेन हीट को जीत के लिए 17 गेंदों में 35 रन की दरकार थी। बता दें कि इस मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में ब्रिस्बेन हीट की टीम 135 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
विज्ञापन
WHAT. A. CATCH. 😱#BlueEnergy #WBBL06 pic.twitter.com/5u2gvr3QLf
— AdelaideStrikersWBBL (@StrikersWBBL) November 7, 2020